Politics

शोएब इकबाल शामिल होंगे ‘आप’ में

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आता जा रहा है ठीक उसी रफ़्तार में अलग-अलग पार्टियों के नेताओं में ‘आप’ के प्रति प्रेम भी बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में अब अगला नाम आया है दिल्ली के मटिया महल विधायक शोएब इकबाल का। खबरज़ोन के सूत्रों के मुताविक इकबाल ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है, वो दिल्ली से पार्टी के एकमात्र विधायक थे। शोएब ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि “मैं ‘आप’ ज्वाइन करना चाहता हूं। देखिए पार्टी इस पर क्या फैसला लेती है। कुछ दिनों में सारी स्थिति साफ हो जाएगी।” शोएब इकबाल के अनुसार देश में सांप्रदायिक ताकतों को कमजोर करना है और अरविंद केजरीवाल अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं पार्टी में शामिल होता हूं तो पार्टी के लिए अच्छा काम करूंगा। 
गौरतलब हो कि ये वही शोएब इकबाल हैं जिसने अभी पिछले दिनों ही ‘आप’ के प्रवक्ता कुमार विश्वास के खिलाफ झंडा बुलंद किया था। कुमार विश्वास के एक पुराने बयान पर आपत्ति जताते हुए बहुत कड़े शब्दों में कहा था कि अगर विश्वास अपना बयान पर माफ़ी नहीं मांगते हैं तो वो दिल्ली सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। हालांकि ‘आप’ ने शोएब को पार्टी में शामिल करने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन अगर उनकी पार्टी में एंट्री हो जाती है तो विधानसभा में ‘आप’ के विधायकों की संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि अलग-अलग पार्टियों से शामिल हुए लोग अपनी अलग-अलग विचारधाराओं के साथ पार्टी में समन्वय कैसे स्थपित रख सकते हैं।

अरविंद ने अव्यवस्था को लेकर लोगों से मांगी माफ़ी
वर्ल्ड हॉकी लीग: शर्मनाक हार के साथ भारत की शुरूआत

Your email address will not be published. Required fields are marked *