Technology

आ रहा है गूगल का चीता

0
Please log in or register to do it.
ये अब Google का चीता है जो लोहे का है, जो ख़ुद को सही करना जानता है और कहीं ज़्यादा समझदार है। पिछले हफ़्ते गूगल ने ये बताया था कि उसने Boston Dynamics को खरीद लिया है। ये उत्तरपूर्व में रोबोटिक्स की एक छोटी सी कम्पनी है जो अपने रोबोटिक प्रोडक्ट्स का वीडियो ऑनलाइन डालती रहती है।

गूगल ने अभी तक ये नहीं बताया है कि वो इस रोबोटिक डिवीज़न के साथ क्या करनेवाली है। लेकिन मार्केट रिसर्चर्स बताते हैं कि 2016 तक 20.2 बिलियन डॉलर के रोबोटिक बाज़ार में 10.5% की बढ़त होने की उम्मीद है और अगर गूगल इन सब के बीच पैठ बना पाया तो उसे अच्छी कमाई का एक अच्छा रास्ता मिलेगा।

जब तक गूगल कुछ नया नहीं लाता तब तक देखिए उस कम्पनी के रोबोट कुत्ते को जिसे गूगल ने खरीदा और जो 20 मील प्रतिघंटे की रफ़्तार से भाग सकता है।

"रणबीर से बहुत कुछ सीखा" - आमिर
पुलिसवाले से लड़की को मिला किस के बदले केस

Your email address will not be published. Required fields are marked *