International

पुलिसवाले से लड़की को मिला किस के बदले केस

0
Please log in or register to do it.
पुलिसवाले से लड़की को मिला किस के बदले केस - Image 1

द इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक इटली में 20 साल की लड़की के खिलाफ़ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। दरअस्ल 20 साल की ये लड़की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी. सामने दंगा निरोधी दस्ते का एक
पुलिसकर्मी खड़ा था.

पुलिसवाले से लड़की को मिला किस के बदले केस - Image 1

प्रदर्शनकारी लड़की ने विरोध जताने या फिर यूं कहें पुलिसवाले
को मनाने के लिए उसके हेलमेट पर किस किया. तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की तरह फैल गई। लोगों ने उस तस्वीर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का प्रतीक बना दिया लेकिन पुलिस को लड़की
का ये व्यवहार नागवार गुजरा
, फिर क्या था इस लड़की के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला
दर्ज हो गया.

ये वाक्या पिछले महीने का है। उत्तरी इटली में एक रेल लाइन प्रोजेक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था. इस
दौरान
20
वर्षीय नीना डी शिफ्रे ने इटली के दंगा निरोधी दस्ते के पुलिसकर्मी सलवातोरे
पिकियोन के हेलमेट पर किस कर दिया. ये तस्वीर सोशल मीडिया में आते ही इतनी फेमस हो गई कि लोग इसे इटली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का प्रतीक बताने लगे।
हालांकि बाद में इटालियन पुलिस अफसरों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियन ने
जानकारी दी कि उस लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. यूनियन के महासचिव
फ्रेंको मैकारी ने बताया
, ‘लड़की के खिलाफ यौन उत्पीड़न और सरकारी अधिकारी के अपमान
करने का मामला दर्ज किया गया है।
हालांकि बाद में इस मामले से जुड़ी एक और चौंकाने वाला बात भी सामने आई. नीना
डी शिफ्रे ने उस अधिकारी को सिर्फ किस ही नहीं किया
, बल्कि अपनी उंगली को मुंह में
डालकर गंदे इशारे किए और पुलिस अधिकारी के मुंह को छुआ. रिपोर्ट के मुताबिक
,
मामला साफ होने के
बाद प्रदर्शनकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और सरकारी अफसर के अपमान का केस दर्ज किया
गया। 
आ रहा है गूगल का चीता
राज्यसभा में लोकपाल बिल पास, अन्ना ने कहा शुक्रिया

Your email address will not be published. Required fields are marked *