Close

लो हार ही गई टीम इंडिया, जानें कैसे

डरबन। टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रिका में टेस्ट सीरीज़ जीतने का ख्वाब एक बार फिर से ख्वाब ही रह गया। बेहद ही घटिया प्रदर्शन ने टीम इंडिया के माथे पर एक और सीरीज़ की हार का कलंक चिपका दिया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के दूसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया को अफ्रिका ने 10 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है और सीरीज़ को 1-0 से अपने नाम कर लिया है। 
पहली पारी के आधार पर 166 रन पीछे चल रही टीम इंडिया के सामने मौका था हार को टालते हुए मैच को ड्रॉ कराने का लेकिन ऐसा हो नहीं सका। पांचवे दिन की शुरुआत होते ही टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों का पवेलियन की तरफ लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया। कल के स्कोर को भी चेतेश्वर पुजारा आगे नहीं बढ़ा सके और 32 रन पर ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद विराट भी 11 रन पर ही पवेलियन की तरफ चलते बने हालांकी विराट को अंपायर के गलत फैसले का शिकार होना पड़ा। वहीं रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन का सिलसिला यहां भी जारी रहा और उन्होंने महज़ 25 रन बनाए जबकी कप्तान धोनी ने 15 तो जडेजा ने 8 रन बनाए। तारीफ करनी होगी अजंक्या रहाणे की जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी को समझा और टीम का स्कोर 223 तक पहुंचा कर अफ्रिकी टीम को कम से कम एक बार फिर बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान पर उतारा। इस तरह दक्षिण अफ्रिका की टीम को जीत के लिए 55 रनों की जरुरत थी।
बेहद आसान लक्ष्य को पीटरसन और स्मिथ की जोड़ी ने आसानी से हासिल कर लिया। स्मिथ ने 37 तो पीटरसन ने 27 रन बनाए। इस तरह अफ्रिकी टीम  ने 10 विकेट से मैच जीतकर कैलिस को शानदार विदाई दी।
मैच में 9 विकेट लेने वाले अफ्रिकी तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया वहीं एबी डीविलियर्ड्स को मैन ऑफ सीरीज़ का सम्मान मिला।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top