आम कैदियों की तरह कोर्ट में पेश होंगे आसाराम

HomeUncategorized

आम कैदियों की तरह कोर्ट में पेश होंगे आसाराम

जोधपुर। यौन दुराचार के आरोप में बंद आसाराम को आज राजस्थान के जोधपुर कोर्ट ने एक और झटका दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आसाराम को अदालत आम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के बाद क्राउड मैनेजमेंट पर सख्त हुआ रेलवे, 60 स्टेशनों पर लागू होगी नई व्यवस्था
राहुल के युवा ब्रिगेड में सेंध, अलका लाम्बा ‘आप’ में शामिल
मोदी के आगे झुका केंद्र! रक्षा मंत्रालय ने दी हेलीकॉप्टर उतारने की इजाज़त
आम कैदियों की तरह कोर्ट में पेश होंगे आसाराम - Image 1

जोधपुर। यौन दुराचार के आरोप में बंद आसाराम को आज राजस्थान के जोधपुर कोर्ट ने एक और झटका दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आसाराम को अदालत आम कैदियों के साथ कैदियों वाले वाहन में ही लाया जाए। असल में अभी तक आसाराम को कैदियों से अलग विशेष वाहन में अदालत में पेशी के लिए लाया जाता था।

सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार व्यास ने पुलिस के अनुरोध पर यह आदेश दिए हैं। अभी तक आसाराम को अन्य कैदियों से अलग वाहन में जेल से अदालत तक लाया जाता रहा, लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल से पेशी पर लाए जाने वाले सभी कैदियों के साथ बस में ही लाया जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि दो जनवरी निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि आसाराम सहित पांच लोग एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में जेल मे बंद है।


COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: