राज्य

4 घंटे में 3 लाख लोगों ने दी AAP को राय

0
Please log in or register to do it.
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों से पूछा है कि वो कांग्रेस के साथ सरकार बनाये या नहीं और इसके लिए ऑनलाइन और मोबाइल के ज़रिए पोलिंग चल रही है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि सिर्फ 4 घंटे में 3 लाख लोगों ने अपनी राय पार्टी को दी है।
अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा है कि वो 25 लाख परिवारों तक ख़त भी पहुंचाएंगे और उनसे लिखित में राय ली जाएगी। आज विधायक दल की बैठक में ये फ़ैसला हुआ था कि सरकार बनाने को लेकर दिल्लीवालों से राय ली जाएगी। और ये प्रक्रिया रविवार तक पूरी कर ली जाएगी जिसके बाद सोमवार को आम आदमी पार्टी अपना फ़ैसला सुनाएगी जो एक तरह से दिल्लीवालों का फ़ैसला होगा।

EXCLUSIVE: दिल्ली में आयुष्मान खुराना, जमकर गाया गाना
"रणबीर से बहुत कुछ सीखा" - आमिर

Your email address will not be published. Required fields are marked *