Entertainment

EXCLUSIVE: दिल्ली में आयुष्मान खुराना, जमकर गाया गाना

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। फ़िल्मों में बेहद कम वक़्त में काफ़ी कामयाबी हासिल कर चुके एक्टर, सिंगर और एंकर आयुष्मान खुराना सोमवार को दिल्ली में थे जहां उन्होंने एक मोबाइल कम्पनी के नये टैबलेट को लॉन्च किया। XOLO Play Tegra Note नाम के इस टैबलेट के बारे में कंपनी का दावा है कि ये आयुष्मान खुराना की तरह की मल्टीटास्किंग है और 7 Inch Android Tablet की दुनिया में उसका नया शाहकार सबसे तेज़ और सबसे एडवांस्ड है, ठीक वैसे ही जैसे आयुष्मान खुराना।

इस मौक़े पर आयुष्मान ने अपने कुछ गानों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। दिलचस्प बात ये है कि आयुष्मान के गाये नये गाने “ओ हीरिये” में इसी टैबलेट का इस्तेमाल करते आयुष्मान को दिखाया गया है जिसे Youtube पर काफ़ी पसंद किया गया है। आप देखिए ख़बर ज़ोन की ओर से आयुष्मान की एक्सक्लूसिव तस्वीरें और साथ में “ओ हीरिये” गाना

अमेरिकी राजनयिक के समलैंगिक पार्टनर को जेल भेजना चाहिए: यशवंत सिन्हा
4 घंटे में 3 लाख लोगों ने दी AAP को राय

Your email address will not be published. Required fields are marked *