Entertainment

“रणबीर से बहुत कुछ सीखा” – आमिर

0
Please log in or register to do it.
“रणबीर से बहुत कुछ सीखा” – आमिर - Image 1
मुंबई। पूरा हिंदुस्तान जिस सितारे का दीवाना है, वो आजकल गा रहा है रणबीर कपूर के गुणगान। आमिर खान ना सिर्फ रणबीर की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनका ये भी मानना है कि उन्हें रणबीर से बहुत बड़ी सीख भी मिली है और ये राज़ आमिर ने खोला बॉलीवुड के सबसे बड़े टॉक शो कॉफी विद करण में। 
“रणबीर से बहुत कुछ सीखा” – आमिर - Image 1
अब सबसे बड़ा सवाल ये कि आखिर रणबीर ने ऐसा क्या किया कि आमिर ने इतनी बड़ी बात कह डाली ? रणबीर के किस रोल पर आमिर इतने फिदा हो गए ? दअसल आमिर रणबीर की फिल्म बर्फी में उनकी एक्टिंग के कायल हो चुके हैं। उन्हें रणबीर के इस रोल से काफी कुछ सीखने को मिला, वो ऐसा रोल अब तक प्ले नहीं कर पाए। 
रणबीर के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी कि उनकी तारीफ बॉलीवुड का ऐसा सितारा कर रहा है जिसके मुंह से तारीफों के शब्द बहुत ही कम लोगों के लिए निकलते हैं। आमिर की इन बातों को रणबीर को हमेशा याद रखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि वो अपने सबसे बड़े फैन यानि आमिर को आगे भी कभी निराश ना करें।
4 घंटे में 3 लाख लोगों ने दी AAP को राय
आ रहा है गूगल का चीता

Your email address will not be published. Required fields are marked *