मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

26 दिसंबर को अरविंद बनेंगे सीएम

प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
26 दिसंबर को अरविंद बनेंगे सीएम - Image 1
26 दिसंबर को अरविंद बनेंगे सीएम - Image 1
नई दिल्ली। दिल्ली के अगले सीएम के तौर पर रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल शपथ लेंगे। उप राज्यपाल के सामने सरकार बनाने की पेशकश करने के बाद आम आदमी पार्टी की पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई जिसमें फ़ैसला लिया गया कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम बनेंगे।
कांग्रेस पार्टी के समर्थन के साथ सरकार बनाने के सवाल को लेकर दिल्ली में किये गये जनमत संग्रह के बाद पार्टी की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि जनता की वोटिंग में सरकार बनाने के लिए सबसे ज़्यादा मत पड़े हैं तो जनता के कहने पर सरकार बनाई जाएगी। आम आदमी पार्टी ओर से जारी जानकारी के मुताबिक उन्हें 2 लाख 65 हज़ार 966 वैध वोट एसएमएस, फोन और वेबसाइट से मिले जिनमें से 1 लाख 97 हज़ार 86 वोट कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के हक़ में थे।
26 दिसंबर को अरविंद बनेंगे सीएम - Image 2

पार्टी नेता और पटपड़गंज से आम आदमी के विधायक मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को अपना नेता चुना है इसलिए वही दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी ने उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाक़ात कर शपथ ग्रहण की तारीख और स्थान के बारे में जानकारी दी है। केजरीवाल 26 दिसंबर को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। सिसोदिया के मुताबिक कैबिनेट को लेकर अब चर्चा होगी और 26 तारीख के पहल अहम विभागों के लिए नाम तय कर लिए जाएंगे।
Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे