गौहर खान बनीं बिग बॉस-7 की विजेता

HomeUncategorized

गौहर खान बनीं बिग बॉस-7 की विजेता

लोनावला, मुंबई। तमाम विवादों के बाद आखिरकार बिग बॉस सीज़न -7 अपने पड़ाव पर पहुंच ही गया और इस सीज़न की विनर बनीं हैं गौहर खान। वहीं तनिषा

Bihar Election: कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित रहना चाहिए
महंगाई बढ़ाने का इंतज़ाम, बढ़ गया डीज़ल का दाम
BANDA । एडीजी प्रेम प्रकाश ने पुलिस अधिकारियों के साथ की अपराध की समीक्षा बैठक, पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ होगी कुर्की की कार्रवाई
लोनावला, मुंबई। तमाम विवादों के बाद आखिरकार बिग बॉस सीज़न -7 अपने पड़ाव पर पहुंच ही गया और इस सीज़न की विनर बनीं हैं गौहर खान। वहीं तनिषा मुखर्जी, एजाज खान और संग्राम सिंह क्रम से दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे हैं।
यह लगातार चौथा मौका है जब किसी महिला सदस्य ने बिग बॉस का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले श्वेता तिवारी, जूही और उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस जीता था।
104 दिनों से बिग बॉस के घर में रह रहे ये चारों बाहरी दुनिया से बेखबर रहे। इस दौरान इन चारों पर 80 कैमरों की नजर रही है। बिग बॉस का सातवां सीजन 15 सितंबर से कलर्स चैनल पर शुरू हुआ था। 14 सेलेब्रिटीज के साथ बिग बॉस-7 का सफर शुरू हुआ था। पांच अन्य सेलेब्रिटीज ने वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस के घर में एंट्री की।
तनिषा-अरमान कोहली के अलावा गौहर खान-कुशाल टंडन के रोमांस ने इस सीजन में सुर्खियां बटोरीं हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: