टैग पुरालेख: Tamilnadu

पैराशूट नहीं खुला और वो मर गई

सलेम (तमिलनाडु)। वो 26 साल की थी, उसने सलेम एयरपोर्ट के पास 10 हज़ार फीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगा दी, ये मौत की छलांग थी। ओमालुर में सलेम एयरपोर्ट के पास इस महिला ने हवा में छलांग लगाई थी स्काईडाइविंग का अभ्यास करने के लिए, लेकिन उसका पैराशूट पूरी तरह से खुला नहीं और वो सीधा ज़मीन पर गिरी।
वी राम्या नाम की ये महिला अपने 28 साल के पति विनोद और स्काईडाइविंग ट्रैनर्स जी मोहन राव और ऐश के साथ 11 बजे सुबह सलेम एयरपोर्ट से एक एयरक्राफ़्ट में उड़े थे और जब वे 10 हज़ार फीट की ऊंचाई पर पहुंचे तो राम्या ने अपने पति के सामने एयरक्राफ़्ट से छलांग लगाई लेकिन उसका पैराशूट खुला ही नहीं।
विनोद बैंगलुरू के रहनेवाले एक व्यापारी हैं, जो अपनी पत्नी राम्या के साथ इंडियन स्काईडाइविंग एंड पैराशूट एसोसिएशन से जुड़ा था।
विनोद ने बाद में बताया कि ट्रेनर्स के दिशानिर्देश पर उसने एयरक्राफ़्ट से छलांग लगाई और उसे 6000 फीट तक पहुंचने पर अपना पैराशूट खोलना था। उसने कई बार पैराशूट खोलने की कोशिश की लेकिन वो सही से खुला नहीं और तेज़ हवाओं की वजह से वो उसके शरीर से लिपटने लगा और वो ज़मीन पर गिर गई।
राम्या को तुरंत ओमालुर में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को ये नहीं बताया गया था कि अगर पैराशूट न खुले तो क्या करना है जबकि उसने एक माइक्रो हेडफोन भी लगा रखा था। विनोद का कहना था कि, “सामान्यत: कोई न कोई हमें स्काईडाइविंग के अभ्यास के वक़्त निर्देशित करता रहता है। लेकिन उसके मामले में किसी ने उसकी मदद नहीं की और वे सब बस वहां से फरार हो गये।”
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है। ओमालुर पुलिस इंसपेक्टर एस कुमारसन और दूसरे जांच कर्ता मौके पर पहुंचे। कुमारसन ने बताया कि, “एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। ISPA के प्राधिकारी इस घटना के बाद से फरार हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।”
बैंगलोर स्थित ISPA 25 जनवरी से सलेम एयरपोर्ट से स्काईडाइविंग का अभ्यास कर रही है। टीम में 5 महिलाओं समेत 11 सदस्य शामिल हैं। इसके तहत पहले ज़मीन पर ही प्रशिक्षण दिया जाता है, फिर पहले चरण में 3000 फीट की ऊंचाई से डाइविंग करने दिया जाता है और इसके पूरा करने पर 10000 फीट की ऊंचाई से डाइविंग कराई जाती है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

जयललिता की मोदी को चुनौती! “तमिलनाडु करेगा देश का नेतृत्व”

चेन्नई। अब तक प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में राहुल, मोदी, मुलायम और मायावती का नाम था लेकिन अब तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने भी प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा ज़ाहिर कर दी है। और शायद ऐसा इसलिए क्योंकि लोकसभा चुनाव 2014 को लेकर हुए हालिया सर्वे में जयललिता की अन्नाद्रमुक पार्टी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आ रही है।
वैसे इस मामले पर AIADMK सुप्रीमो जयललिता ने ख़ुद तो कुछ नहीं कहा लेकिन गुरुवार को हुई पार्टी की आम सभा में जो प्रस्ताव पारित किया गया उसमें यही कहा गया कि तमिलनाडु के किसी नेता को ही प्रधानमंत्री बनना चाहिए जो जयललिता के नाम की तरफ़ साफ़ तौर पर इशारा करता है।
ये प्रस्ताव जयललिता की अध्यक्षता में हुई आम सभा में पारित किया गया जिसके मुताबिक हवाला दिया गया कि गुजरात, पंजाब आदि राज्यों से प्रधानमंत्री रह चुके हैं और अब वक़्त आ गया है जब तमिलनाडु का कोई नेता देश का नेतृत्व करे।
हालिया हुये सर्वे बताते हैं कि AIADMK को आनेवाले लोकसभा चुनावों में राज्य की 39 सीटों में से 28 पर जीत हासिल हो सकती है। इससे बीजेपी और कांग्रेस के बाद AIADMK देश की तीसरी बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आ रही है। ऐसे में जयललिता चाहती हैं कि पहले ही हिसाब किताब कर लिया जाए और अपनी शर्तें सामने रख दी जाएं।

ख़बर ज़ोन का विश्लेषण



जयललिता ने सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है या एक तरह से देखा जाए तो वो आनेवाले लोकसभा चुनावों से पहले NDA शामिल होने के लिए शर्त रख रही हैं। ज़ाहिर है अगर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता तो उन्हें गठबंधन करना होगा और जयललिता का ये पहले से दिया ऑफ़र है कि प्रधानमंत्री बनाओ और समर्थन लो। ये इशारा कांग्रेस के लिए भी हो सकता है जो अगर यूपीए गठबंधन में सरकार बनाने के करीब नहीं पहुंच पाती तो जयललिता इसी शर्त के साथ सरकार बनाने में सहयोग करेंगी।