टैग पुरालेख: Chennai

चेन्नई: स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर उमड़े BJP समर्थक, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

चेन्नई: बिहार में सरकार बनाने के बाद अब एक बार फिर से एनडीए की नजर दक्षिण पर हैं, इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। अमित शाह ने शनिवार को चोन्नई पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम और अन्य मंत्रियों ने स्वागत किया।
वहीं, हवाईअड्डे के बाह सड़क किनारे खड़े बीजेपी और एआईएडीएमके कैडरों को देखकर शाह सड़क तक चलकर आए और अपने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। आज वे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
अमित शाह शाम  बजे कलैवनार अरंगम में आयोजित सरकारी समारोह में 67 हजार करोड़ रूपए की लागत वाले विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम भी मौजूद रहेंगे।
डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री तिरवल्लूर जिले में 380 करोड़ रूपए की लागत से बने थेरवोय कंडिगयी बांध का लोकार्पण और 61 हजार 843 करोड़ रूपए के अनुमानित व्यय वाले चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण की आधारशिला रकेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



कोक को क्या हुआ? अंग्रेज़ी अख़बार में हिंदी विज्ञापन!

चेन्नई। दक्षिण भारत के इस शहर में ये गुदगुदी करनेवाली सुबह है जब अंग्रेज़ी का अख़बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया (the Times of India) एक तमिल और अंग्रेज़ी समझनेवाले परिवार में पहुंचता है और उसके आख़िरी पेज पर उन्हें कोकाकोला (Cocacola) का एक एड मिलता है। लम्बा-चौड़ा, हिंदी में छपा, जिसे न वो दक्षिण भारतीय परिवार पढ़ सकता है, न समझ सकता है। आख़िर क्यों? चेन्नई में हिंदी का विज्ञापन क्यों?
पिछले दशक में देश में मीडिया प्लानिंग बदली है, कंपनियां छोटी से छोटी जगह पर पहुंचना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि उनका विज्ञापन हर किसी तक पहुंचे, समझा जाए और उसका फायदा कंपनी को हो। इसके लिए वो अपने विज्ञापनों को क्षेत्रीय भाषाओं में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि दो दशक पहले ऐसा नहीं था, विज्ञापन सिर्फ हिंदी या अंग्रेज़ी में बनते थे और वो सिर्फ प्रिंट, रेडियो और आउटडोर के माध्यम से जाते थे। आज माध्यम कहीं ज़्यादा हैं, मोबाइल से लेकर इंटरनेट तक, केबल टीवी से लेकर एफएम तक। फिर कोकाकोला सिर्फ हिंदी में विज्ञापन देकर क्या कहना चाहता है?
इस सवाल का जवाब तलाशना तब और मुश्किल हो जाता है जब ये पता चलता है कि पूरे देश में टाइम्स ऑफ़ इंडिया (TOI) के हर प्रकाशन में (बंगलुरू, कोलकाता, कोची, और भी ग़ैर हिंदी बेल्ट में) कोकाकोला का विज्ञापन हिंदी में ही छपा है। TOI से तो हमें इस सवाल का जवाब नहीं मिला लेकिन कोकाकोला के सूत्र कहते हैं कि जो विज्ञापन छपा है, उसमें हिंदी में कविता है और ये कविता पिछले दिनों टीवी पर काफ़ी लोकप्रिय हुआ है। हो सकता है ग़ैरहिंदी भाषी लोग इसके शब्दों को न समझ रहे हों लेकिन वो भी इसे गुनगुना रहे हैं और वो इसकी भावना को समझते हैं।
कोकाकोला की ये बात समझ में आ सकती है, जैसे कोलावेरी-डी लोकप्रिय हुआ था या फिर ओ माय गंगनम स्टाइल फेमस हुआ था, लोगों को भाषा समझने की ज़रुरत नहीं थी। लेकिन ये संगीत से जुड़ा मसला है जहां भाषा की परिधियां नहीं होतीं लेकिन असल सवाल ये है कि कोकाकोला ने विज्ञापन हिंदी में छापा है वो भी ग़ैरहिंदी भाषी क्षेत्रों के अपने एडिशन में भी। और प्रिंट में तो न भावना जा सकती है, न कोई गाकर सुना सकता है तो हिंदी में कविता छापने का क्या मतलब? इस सवाल का कोई जवाब नहीं मिलता।

जयललिता की मोदी को चुनौती! “तमिलनाडु करेगा देश का नेतृत्व”

चेन्नई। अब तक प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में राहुल, मोदी, मुलायम और मायावती का नाम था लेकिन अब तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने भी प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा ज़ाहिर कर दी है। और शायद ऐसा इसलिए क्योंकि लोकसभा चुनाव 2014 को लेकर हुए हालिया सर्वे में जयललिता की अन्नाद्रमुक पार्टी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आ रही है।
वैसे इस मामले पर AIADMK सुप्रीमो जयललिता ने ख़ुद तो कुछ नहीं कहा लेकिन गुरुवार को हुई पार्टी की आम सभा में जो प्रस्ताव पारित किया गया उसमें यही कहा गया कि तमिलनाडु के किसी नेता को ही प्रधानमंत्री बनना चाहिए जो जयललिता के नाम की तरफ़ साफ़ तौर पर इशारा करता है।
ये प्रस्ताव जयललिता की अध्यक्षता में हुई आम सभा में पारित किया गया जिसके मुताबिक हवाला दिया गया कि गुजरात, पंजाब आदि राज्यों से प्रधानमंत्री रह चुके हैं और अब वक़्त आ गया है जब तमिलनाडु का कोई नेता देश का नेतृत्व करे।
हालिया हुये सर्वे बताते हैं कि AIADMK को आनेवाले लोकसभा चुनावों में राज्य की 39 सीटों में से 28 पर जीत हासिल हो सकती है। इससे बीजेपी और कांग्रेस के बाद AIADMK देश की तीसरी बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आ रही है। ऐसे में जयललिता चाहती हैं कि पहले ही हिसाब किताब कर लिया जाए और अपनी शर्तें सामने रख दी जाएं।

ख़बर ज़ोन का विश्लेषण



जयललिता ने सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है या एक तरह से देखा जाए तो वो आनेवाले लोकसभा चुनावों से पहले NDA शामिल होने के लिए शर्त रख रही हैं। ज़ाहिर है अगर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता तो उन्हें गठबंधन करना होगा और जयललिता का ये पहले से दिया ऑफ़र है कि प्रधानमंत्री बनाओ और समर्थन लो। ये इशारा कांग्रेस के लिए भी हो सकता है जो अगर यूपीए गठबंधन में सरकार बनाने के करीब नहीं पहुंच पाती तो जयललिता इसी शर्त के साथ सरकार बनाने में सहयोग करेंगी।