टैग पुरालेख: Sachin Tendulkar

सचिन को भारत रत्न देना सबसे बड़ी ग़लती- उमा भारती

इंदौर। बीजेपी उपाध्यक्ष उमा भारती ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई क्रिकेटर जो आईपीएल बोली में शामिल रहा, उसे भारत रत्न का अवार्ड नहीं दिया चाहिए था। भारती ने सचिन का नाम लेकर कहा कि वो निजी तौर पर उनके ख़िलाफ़ नहीं हैं लेकिन “सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देना सबसे बड़ी ग़लती है और आईपीएल के बाद किसी भी क्रिकेटर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए।” 


उन्होंने कहा कि, “एक क्रिकेटर जो 4-5 करोड़ में ख़ुद को आईपीएल की बोली में बेच दिया हो उसे भारत रत्न कैसे दिया जा सकता है?” बीजेपी नेता ने कहा कि वो खेल पसंद करती हैं और केंद्रीय खेल मंत्री रहते हुए उन्होंने कई पूर्व क्रिकेटरों को जाने-माने अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया था।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

सुनील ग्रोवर “गुत्थी” के शो पर पहले मेहमान होंगे सचिन तेंदुलकर



मुंबई। कलर्स चैनल पर आनेवाले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से अलविदा कहकर स्टार प्लस पर अपना नया शो “मैड इन इंडिया” लेकर आ रहे सुनील ग्रोवर उर्फ छुटकी उर्फ गुत्थी के पहले शो में हो सकता है सचिन तेंदुलकर पहले मेहमान हों। 


जैसी रिपोर्ट्स आ रही हैं उनके मुताबिक “मैड इन इंडिया” के मेकर्स ने पहले युवराज सिंह को आमंत्रित किया था लेकिन वो पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से मना कर चुके हैं लिहाज़ा अब सचिन तेंदुलकर से बात की जा रही है। 
डेलीभास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टार प्लस के शो “मैड इन इंडिया” ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को अपने कॉमेडी शो के पहले मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया है जिसकी मेज़बानी करेंगे मनीष पॉल। 
ये भी रिपोर्ट्स हैं कि शो के निर्माता चाहते हैं कि उनके मेहमान कपिल शर्म के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से अलग हों। इसीलिए वो सिर्फ बॉलीवुड से ही सेलिब्रिटिज़ को बुलाना नहीं चाहते बल्कि दूसरे क्षेत्रों से भी जानी-मानी हस्तियों को शो पर बुलानेवाले हैं। और अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम सचिन तेंदुलकर को एक अलग अंदाज़ में देख पायेंगे। 
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल पर गुत्थी नाम से चर्चित हो चुके सुनील ग्रोवर भी इस शो में आएंगे जहां वो छुटकी के नाम से लोगो को हंसाने की कोशिश करेंगे। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

क्या कांग्रेस भारत रत्न पर भी सियासत कर रही है?

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और जाने-माने वैज्ञानिक प्रोफेसर सीएनआर राव को मंगलवार को एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाज़ा। लेकिन कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक फोटो जारी किया जिसमें दोनों सम्मानित नागरिकों को दिखाया गया है और साथ में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह लगाया गया है।
कांग्रेस ट्वीटर पर इस तरह की तस्वीर सार्वजनिक तौर पर डालकर विवादों में घिर सकती है। कांग्रेस ने अपने चुनाव चिन्ह के साथ भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और प्रो. सीएनआर राव की फोटो डाली है जो सियासी तौर पर इशारा करती है कि कांग्रेस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को भी भुनाने की कोशिश कर रही है और सचिन तेंदुलकर और सीएनआर राव को भारत सम्मान दिये जाने का श्रेय खुद लेना चाहती है।
सचिन तेंदुलकर ने पिछले साल 16 नवंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था जिसके बार केंद्र सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया था। उन्हें राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में हुये कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।
तेंदुलकर (40) और राव (79) को देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण भी मिल चुका है। इस तरह वे भारत रत्न से सम्मानित 41 व्यक्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें 1954 से शुरू हुए इस सम्मान से नवाजा गया है।
तेंदुलकर पिछले साल राज्य सभा के सदस्य बनने वाले प्रथम सक्रिय खिलाड़ी थे।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

तेंदुलकर की बेटी भी बनीं मोदी की मुरीद

मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भले ही कांग्रेस की सिफारिश पर राज्यसभा के सांसद बने हों लेकिन उनकी बेटी सारा तेंदुलकर के लिए देश के लिए अगले प्रधानमंत्री बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी हैं। सारा ने ट्वीटर के ज़रिये उम्मीद जताई है कि नरेंद्र मोदी भारत के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
वैसे ये सारा की अपनी राय है या नहीं कहना मुश्किल है क्योंकि सारा ने ये विचार रखने से पहले अपने ट्वीटर पर एक सर्वे कराया जिसमें उन्होंने दो ट्वीट किये एक राहुल गांधी के पक्ष में और दूसरा नरेंद्र मोदी के पक्ष में और लोगों से ये कहा कि कि जिसको जो पसंद हो उसे वो रिट्वीट करें। 25 जनवरी को किये इस ट्वीट के जवाब में जो रिट्वीट्स आए उससे सारा ने राय बनाई कि नरेंद्र मोदी के पास प्रशंसकों की संख्या बड़ी है और वही देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
26 जनवरी को ट्वीटर पर सारा ने लिखा कि पिछली रात के सर्वे के अनुसार नरेन्द्र मोदी के पास खासा फैन बेस है। इसके चलते वे भारत के भविष्य के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

अब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का ये ट्वीट बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए एक उपलब्धि के तौर पर है लिहाज़ा वे सोशल मीडिया पर इसका काफ़ी प्रचार कर रहे हैं।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

सचिन 4 फरवरी को बनेंगे भारत रत्न

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के कोहिनूर और क्रिकेट के भगवान के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को 4 फरवरी को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट की बुलंदियों को हासिल करने वाले को सदी के सबसे महान क्रिकेटरों की फेहरिस्त देखा जाता है लेकिन सचिन देश के पहले खिलाड़ी होगें जिन्हें भारत रत्न से नवाज़ा जाएगा। इससे पहले अब तक किसी भी खिलाड़ी को ये अवार्ड नहीं मिला है।
आपको बता दें 16 नवंबर को सचिन ने मुंबई के वानखड़े में वेस्टइंडिज़ के खिलाफ अपना आखरी टेस्ट खेल कर क्रिकेट को अलविदा कह दिया था । और 24 घंटे के अंदर भी भारत सरकार की तरफ से ये घोषणा कर दी गई थी सचिन को भारत रत्न दिया जाएगा । हालांकी तब भारत रत्न दिए जाने की तारीख 26 जनवरी बताई जा रही थी।
इससे पहले अब तक किसी भी खेल से जुड़ें खिलाड़ी को भारत रत्न दिए जाने की श्रेणी में नहीं रखा जाता था लेकिन देश भर में सचिन को भारत रत्न दिए जाने की मांग को देखते हुए संविधान में संसोधन किया गया। 
4 फरवरी को जब सचिन भारत रत्न हासिल करेंगें तो वो देश के पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे जिन्हें ये सम्मान मिलेगा।

सचिन अब भी सबसे लोकप्रिय

नई दिल्ली। भले ही क्रिकेट के खुदा ने मैदान से दूरी बना ली हो और क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन सचिन के प्रति उनके चाहने वालों की दीवानगी में कोइ कमी नहीं आइ है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर गूगल में साल 2013 में सर्वाधिक खोजे जाने वाले खिलाड़ी रहे। सचिन ने नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में 200वां टेस्ट खेलने के साथ ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इस दौरान मुंबई सहित पूरे देश में सचिन को लेकर लोग काफी भावुक हुए। और उन्हें सबसे ज्यादा नवंबर में ही सर्च किया गया था।
फलाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के इसी साल रिलीज हुई थी, जिसमें फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने मिल्खा को सुर्खियों में ला दिया था और लोगों में उनके बारे में जानने की दिलचस्पी बढ़ी थी।
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गूगल में सर्वाधिक सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर रहे। बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर अर्जेटीना के लियोनल मैसी चौथे और रिकॉर्ड 17 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर पांचवे स्थान पर रहे।

सचिन की पेंटिंग प्रदर्शनी

मुम्बई। “सचिन की सबसे रोमांचक चीज उसका चेहरा है, यह काफी कुछ बयां करता है।” ये कहना है अशोक कार्णिक का जो मास्टर ब्लास्टर के विभिन्न मूड को अपने कैनवास पर उतार रहे हैं। दरअसल महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की 25 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शन शनिवार से मुंबई के अंधेरी खेल परिसर में लगाई जाएगी। जिसे विज्ञापन पेशेवर अशोक कार्णिक पानी के रंगों वाली इन पेंटिंग्स के जरिये इस दिग्गज बल्लेबाज को सलाम करना चाहते हैं।
कार्णिक अनुसार “जब कुछ साल पहले सचिन को मैंने एक मैच में देखा था जिसमे उन्होंने शतक बनाया था। यह उपलब्धि हासिल करने के बाद उसने अपना हेलमेट उतारा और अपनी खुशी और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। मैं इस अभिव्यक्ति को शानदार मानता हूं और मैंने अपने पेंट ब्रुश के जरिये इसे रूप देने का फैसला किया।” इस प्रदर्शनी को पोट्रेट्स आफ सचिन, सचिन इन इमोशनल कलर्स: नाम दिया गया है और यह 12 जनवरी तक चलेगी।

सचिन जुड़ेंगे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के साथ

मुंबई। क्रिकेट के रंगारंग फॉरमेट की दीवानगी के बाद अब सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग को लोगों के दिलों दिमाग पर चढ़ाने के लिए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को इससे जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इस साल सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का चौथा सीजन लॉन्च होने वाला है और इसे इस बार सचिन तेंदुलकर लॉंच करेंगे । 
पिछले साल सीसीएल की ट्रॉफी कर्नाटक बुलडोजर्स ने हासिल की थी।सीसीएल के सीईओ और एमडी विष्णु वर्धन इंदुरी ने कहा कि सचिन तेंदुलकर सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का चौथा सीजन लॉन्च करेंगे और फिल्म इंडस्ट्री के 200 सेलिब्रिटीज के साथ सलमान खान और उनकी टीम मौजूद रहेगी।
यह लॉन्च 20 दिसंबर को ग्रैंड हयात में होगा। इस लॉन्च में फिल्म इंडस्ट्री के साथ सीसीएल टीम मेंबर्स और अम्बेसडर्स भी शामिल होंगे। यह शो कपिल शर्मा होस्ट करेंगे और ऊषा उत्थुप ओपनिंग मैच के दिन परफॉर्म करेंगी। इसके मैच अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे

देखें और जाने, कौन क्रिकेटर कमाता है कितने करोड़ !

फोर्ब्स ने टॉप 100 भारतीय की सूची तैयार की है जिसमें मैग्जिन ने उनके कमाई और लोकप्रियता के आधार पर उनकी रैंकिंग तैयार की है।
इस टॉप 100 में 16 क्रिकेट हैं जिसमें महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर हैं। आइए हम आपको बताते हैं कौन हैं ये क्रिकेटर , कितनी है इनकी लकप्रियता और इनकी कमाई।
नाम

महेंद्र सिंह धोनी

सचिन तेंदुलकर

विराट कोहली

विरेंद्र सहवाग

गौतम गंभीर

युवराज सिंह

रोहित शर्मा

हरभजन सिंह

सुरेश रैना

रविंद्र जडेजा

राहुल द्रविड़

शिखर धवन

चेतेश्वर पुजारा

ईशांत शर्मा

ज़हीर ख़ान

नवजोत सिंह सिद्धू

रैंकिंग

02

04

07

15

19

20

22

24

27

28

30

39

40

41

48

81

कमाई (करोड़)

155.32

94.32

57.31

25.64

20.78

21.6

16.88

9.06

16.16

16.58

7.66

6.34

6.57

5.66

7.35

5.75

कमाई रैंक

03

06

12

26

33

31

42

66

46

44

70

78

76

81

72

80

लोकप्रियता
रैंक

02


01


06


07


11


14


17


15


20


22


18


26


27


28


35


64

लगातार दूसरी बार शाहरूख बने देश की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी

मुंबई।
बॉलीवुड किंग ख़ान की बादशाहत कायम है, अब भी देश की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी हैं।
मशहूर बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स इंडिया ने दूसरी बार टॉप
100 सेलिब्रिटी की सूची जारी की है, जिसमें उन लोगों का
नाम शामिल किया गया है जिन्होंने इस साल शोहरत हासिल की और अपनी कामयाबियों से
लोगों के दिलों में जगह बनाई। इन 100 भारतीयों की सूची में बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख़
ख़ान सबसे ऊपर हैं।
किंग
ख़ान ने टॉप पोज़िशन के लिए फ़िल्मी दुनिया के नामचीन चेहरों को पीछे छोड़ा है
जिसमें सलमान ख़ान, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ़ के नाम शामिल हैं। ये
लिस्ट इस साल सितारों की कमाई और उनकी शोहरत को देखते हुए बनाई गई है। शाहरूख़ इन
सभी में सबसे ज़्यादा कमाई करनेवाले स्टार बने हैं।

साल 2013 में ख़ान की कमाई 220 करोड़ 50
लाख रुपए रही। बाज़ीगर की इस कमाई में सबसे बड़ा योगदान उनकी
सुपरडुप हिट रही फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस का रहा। शाहरूख पिछले साल भी इस लिस्ट
में नंबर वन पर थे और उन्होंने अपनी बादशाहत को बरकरार रखा है।

महेंद्र
सिंह ने सलमान को छोड़ा पीछे

शाहरूख़
के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह
धोनी जिन्होंने अपनी पोजिशन में सुधार किया है और तीसरे पायदान से ऊपर उठकर दूसरे
पायदान पर पहुंचे हैं। जबकि सलमान ख़ान दूसरे नंबर से खिसककर तीसरे नंबर पर चले
गये हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर चौथे नंबर पर और बिग बी 5वें नंबर पर हैं। 

सचिन के अलावा टॉप टेन में दूसरे क्रिकेटर हैं विराट कोहली जो 7वें नंबर पर हैं।
लिस्ट
में अक्षय कुमार को छठे पायदान पर रका गया है जबकि टॉप टेन की लिस्ट से बाहर
होनेवालों में करीना कपूर और वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं जिन्होंने आठवें नंबर पर रनबीर
कपूर और दसवें नंबर पर ऋतिक रोशन को टॉप टेन में जगह बनाने का रास्ता दिया है।
कपिल शर्मा भी फोर्ब्स की लिस्ट में
2013 में सलमान ने कुल 157 करोड़ 50 लाख
रुपए रही तो अमिताभ बच्चन की इस साल
की कुल कमाई
147 करोड़ 50 लाख रुपए रही। 
अक्षय की कमाई 118 करोड़ 13 लाख रुपए रही तो रणबीर कपूर की कमाई 68 करोड़ 60 लाख
रुपये रही। कैटरीना लिस्ट में नवें नम्बर पर हैं और उनकी साल की कमाई रही 
63 करोड़ 45 लाख रुपए। दसवें नंबर पर रितिक रोशन की कमाई 62 करोड़ 50 लाख रुपए रही। इस सूची में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी शामिल हो गये हैं।

नरेंद्र मोदी की स्पीड मंगलयान से ज़्यादा

File Pic: Narendra Modi
 
नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आगे न महान
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं, न मोबाइल की दुनिया का नया शाहकार आईफ़ोन-5 और यहां
तक कि भारत का मंगल मिशन भी नरेंद्र मोदी के आगे टिकता है। भारत में नरेंद्र मोदी
सबसे अधिक चर्चा में रहनेवाले शख़्स बन गये हैं।
 
बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार और गुजरात के
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक पर साल 2013 के सबसे चर्चित भारतीय बन गये हैं। सोशल
नेट‍वर्किंग साइट फेसबुक के मुताबिक लोगों ने सबसे ज़्यादा बातें नरेंद्र मोदी को
लेकर की और फेसबुक के ये आंकड़े 31 जून 2013 तक के हैं।
 
फेसबुक पर 1.19 अरब मासिक सक्रिय उपभोक्ता हैं
जिसमें 8.2 करोड़ भारतीय हैं और उनके बीच सबसे चर्चित हस्ती हैं नरेंद्र मोदी।
मोदी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं सचिन तेंदुलकर।
 

 

फेसबुक ने एक बयान में कहा, ‘सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले
व्यक्तियों एवं घटनाक्रम पर गौर करें
, जिसमें भारत के कुछ सबसे लोकप्रिय विषय शामिल हैं, तो उसके अनुसार उनमें नरेंद्र मोदी के
बाद सचिन तेंदुलकर
, आईफोन
5
, रघुराम राजन और
मंगलयान हैं।
‘

“सचिन की तारीफ़ करनेवालों शर्म करो”

नई दिल्ली। जिस
क्रिकेटर को पूरी दुनिया क्रिकेट का भगवान मानती है, जिसके खेल ने कभी मुल्कों की
सरहदें नहीं देखीं और जिसके मुरीद इस पार भी हैं और उस पार भी, उस सचिन तेंदुलकर
के गुणगान को तालिबान पचा नहीं पा रहा। तालिबान ने पाकिस्तानी मीडिया को ताकीद की
है कि वो सचिन तेंदुलकर की तारीफ़ न करे।
सचिन के संन्यास
पर पूरी दुनिया से लोग उन्हें संदेश दे रहे हैं। पाकिस्तान से भी उन्हें बधाई
संदेश मिल रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया भी उनकी तारीफ़ में काफ़ी कुछ कह रही है
लेकिन पाकिस्तानी तालिबान के नये कमांडर मुल्ला फजलुल्लाह को ये पसंद नहीं आ रहा
लिहाज़ा उसने एक वीडियो जारी कर पाक मीडिया से कहा है कि वो सचिन की तारीफ़ न करें
क्योंकि वो एक भारतीय हैं।
कमांडर ने
कहा है कि
“हम पिछले कई हफ़्तों से पाकिस्तानी मीडिया को देख
रहे हैं। उनके कार्यक्रमों में सचिन की तारीफ़ के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। सचिन
तेंदुलकर की तारीफ़ करनेवाले पाकिस्तानी मीडिया को शर्म आनी चाहिए। उन्हें सचिन की
बजाय अपने खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक की तारीफ करनी चाहिए।
”