टैग पुरालेख: Katrina Kaif

ऐसा क्या किया ErosNow ने किया ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #BoycottErosNow

नई दिल्ली| नवरात्रि पर इरोज़ नाउ कुछ विवादास्पद ट्वीट कर के फंस गया है और ट्विटर पर बायकॉट इरोज़ नाऊ #BoycottErosnow टॉप ट्रेंडिंग में है, जिसका हिन्दी में मतलब है इरोज़ नाऊ का बहिष्कार. दरअसल इरोज़ नाऊ ने नवरात्रि को लेकर कैटरीना कैफ और सलमान ख़ान की फोटो के साथ एक मीम पोस्ट किया, जिसमें प्रेगनेंट दिख रही कैटरीना सलमान से पूछती हैं कि क्या तुम मेरी नवरात्रि में अपनी रात्रि डालोगे. सलमान को जवाब देते हुए दिखाया गया है कि वो कहते हैं कि तुम्हें डांडिया खेलने के लिए एक डांडी चाहिए, मेरे पास एक है. 

Many have shared tweets that feature Katrina Kaif alongside the quote, “Do you want to put the ratri in my Navratri”.

इस ट्वीट के बाद तमाम लोगों ने इरोज़ नाऊ की ट्वीटर पर ऐसी की तैसी कर दी. जम्मू की वकील दीपिका रजावत से लेकर अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की भांजी मीना ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की. इस तरह का मीम पूरी दुनिया में हिन्दूओं की भावनाओं को भड़का रही है. गुरूवार को ट्वीटर पर देखा गया कि #BoycottErosNow टॉप ट्रेंडिंग में है. लोग इरोज़ नाऊ के ईद और नवरात्रि के ट्वीट की तुलना करने लगे हैं, ज़ाहिर है कि लोगों इरोज़ नाऊ पर मुस्लिम समुदाय के लिए अलग रवैया और हिन्दू समुदाय के लिए अलग रवैया का आरोप लगा रहे हैं. 
लोगों ने यहां तक आरोप लगा दिया है कि इरोज़ नाऊ ने जब से कम्पनी के सीईओ के तौर पर अली हुसैन को रखा है तब से कम्पनी एक एंटी हिन्दू सोच के साथ चल रही है. आप भी देखिए यहां पर कुछ ट्वीट्स में किस तरह की प्रतिक्रियाएं हैं.



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

मच गई धूम, उड़ गईं रिकॉर्ड्स की धज्जियां


नयी दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद यशराज बैनर की ‘धूम-3’ रिलीज हो गई है। यशराज बैनर के लिए ‘धूम’ यकीनन अब ऐसा बडा ब्रैंड बन चुका है जिससे बैनर की प्रतिष्ठा जुड़ चुकी है। यही वजह है बजट के मामले में कुछ ज्यादा ही कंजूस माना जाने वाला यह बैनर ‘धूम’ सीरीज की हर नई फिल्म पर पिछली फिल्म से कहीं ज्यादा पैसा लगाता है।

करीब सौ करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म में जबर्दस्त ऐक्शन और ड्रामा तो है ही, इसके साथ ही इसमें आपको बेहतरीन विज़ुअल इफ़ेक्ट भी देखने को मिलेंगे। यकीनन ‘धूम 3’ के कई ऐक्शन सीन हॉलिवुड फिल्मों को टक्कर देने काम करते हैं। इस फिल्म के क्रेज का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगने से पहले ही करीब 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई अडवांस बुकिंग के दम पर कर ली थी।


यकीनन ‘धूम’ सीरीज की इस फिल्म में आमिर खान की मौजूदगी ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के क्रेज को कई गुना बढ़ाती है। इस फिल्म को देखने के बाद लगता है डायरेक्टर विजय भी आमिर के जादू में कुछ ऐसे बंध से गए कि फिल्म के बाकी बचे तीन अहम किरदारों- विजय दीक्षित , अली और आलिया के किरदारों को उभरने का ज्यादा मौका नहीं दिया। ‘धूम 3’ आमिर खान की फिल्म है। इस फिल्म की रेकॉर्ड कामयाबी का सबसे ज्यादा फायदा बैनर और फिल्म के डायरेक्टर की बजाए आमिर को ही जाएगा।


अगर अब तक की रिपोर्ट को देखें तो लगभग 40 करोड़ रुपए कमाने के साथ इस फिल्म ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों चेन्नई एक्सप्रेस और कृष 3 का रिकॉर्ड तोड़ा डाला है। यह फिल्म पहले वीकेंड में भी रिकॉर्ड तोड़ने की ओर दिख रही है। शुक्रवार और शनिवार को 70 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने वीकेंड बीतते-बीतते 100 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। धूम 3 की लोकप्रियता को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है यह फिल्म सप्ताह खत्म होते-होते 200 करोड़ भी कमा सकती है। 


ऐक्टिंग: आमिर खान की बात की जाए तो ‘धूम 3’ उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्में में से एक कही जाएगी। पूरी फिल्म में आमिर का हर बार एक नया लुक देखने को मिलता है। यकीनन आमिर ने इस फिल्म के लिए बेहद मेहनत की है जिसका रिजल्ट भी पर्दे पर दिखता है। आमिर के ऐक्शन, स्टंट और इमोशन सीन खूब बन पड़े हैं।

अभिषेक बच्चन एकबार फिर वैसे ही सपाट चेहरे के साथ नजर आए जैसा कि इस सीरीज की पिछली फिल्में में वह दिख चुके हैं। उदय चोपड़ा की क्या बात करें। आदित्य ने उनके लिए जो कॉमिक दृश्य फिल्म में रखे उनमें उदय अच्छे लगे हैं। जैकी श्रॉफ का किरदार बेशक छोटा है, लेकिन उनकी ऐक्टिंग बेहतरीन है।


डायरेक्शन: विजय कृष्ण आचार्य का डायरेक्शन ऐक्शन, रोमांच के साथ दर्शकों को कहानी के साथ पूरी तरह से बांधने में कामयाब हैं। ‘टशन’ के बाद इस बार उन्होंने ऐसी फिल्म बनाई है जो सिंगल स्क्रीन से मल्टिप्लेक्स तक, हर क्लास की कसौटी पर काफी हद तक खरी उतरने का दम रखती है। आमिर द्वारा अपनी बैटमैन स्टाइल बाइक से किए गए रेसर सीक्वेंस शानदार हैं जो हॉलिवुड फिल्मों को टक्कर देते है। वहीं, फिल्म की लोकेशंस गजब हैं।


संगीत: प्रीतम का संगीत इस बार उनके फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। टाइटिल ट्रैक ‘धूम मचा ले’, ‘मलंग मलंग’ और ‘कमली’ का फिल्मांकन गजब का है। इसका क्रेडिट संगीतकार से ज्यादा वैभवी मर्चेंट को जाता है।


क्यों देखें: ऐसी फिल्में बॉलिवुड में कम ही बन पाती हैं। अगर आप आमिर के फैन हैं तो ‘धूम 3’ मिस ना करें। अगर आप तीन घंटे मौज-मस्ती और कुछ नएपन के साथ गुजारना चाहते हैं तो, इस वीकेंड पर फैमिली के साथ ‘धूम 3’ देखने जरूर जाएं। कटरीना और आमिर की गजब की केमेस्ट्री सिनेमा हॉल से बाहर आने के बाद भी याद रहेगी। यकीनन फिल्म में ऐसे मसाले हैं जिनके दम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है।


देखिए कौन है देश के सबसे लोकप्रिय फ़िल्म स्टार्स

नई दिल्ली। वैसे तो हिंदुस्तान फ़िल्मों का दीवाना है लेकिन बॉलीवुड में कौन एक्टर या एक्ट्रेस है जिसे देश सबसे ज़्यादा पसंद करता है, इस पर बहस होती रहती है लेकिन कम से कम गूगल तो आंकड़ों को देखकर ये तय ही कर सकता है कि किसे सबसे ज़्यादा सर्च किया गया। और इस आधार पर ये भी कहा जा सकता है कि जो सबसे ज़्यादा सर्च किया गया वो सबसे ज़्यादा पसंद किया गया।

टॉप टेन एक्ट्रेस



एक्ट्रेस के मामले में बाज़ी मारी है कैटरीना कैफ़ ने जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन सर्च्ड हिरोइन बनने का तमगा हासिल किया है। टॉप टेन हिरोइन की लिस्ट में जिया ख़ान का भी नाम है जिनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
इस लिस्ट में एश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित भी हैं जिन्होंने आज-कल काफ़ी फ़िल्में साइन कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा को भी पीछे छोड़ दिया है। आशिकी-2 से फ़िल्मी दुनिया में क़दम रखनेवाली और अब तक सिर्फ 2 फ़िल्म करनेवाली श्रद्धा कपूर भी 7वें नम्बर पर हैं जिन्होंने 10वें नंबर पर काबिज़ सोनाक्षी सिन्हा को पीछे छोड़ा है।

टॉप टेन एक्टर्स



भले ही फोर्ब्स ने सलमान ख़ान की रैंकिंग घटा दी और शाहरूख ख़ान को नंबर एक की कुर्सी दे रखी हो लेकिन गूगल पर सर्च के मुताबिक हिंदुस्तान में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय एक्टर सलमान ख़ान हैं, जिन्हें साल 2013 में सबसे ज़्यादा सर्च किया गया। सलमान के बाद नंबर आता है शाहरूख ख़ान का।
इस लिस्ट में नए एक्टर स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अभिनेता वरुण धवन को भी जगह मिली है जिन्होंने बड़े-बड़े नामों के बीच में जगह बनाई है। दसवें नंबर पर रहनेवाले वरुण धवन अजय देवगन से एक पायदान नीचे हैं। जबकि लिस्ट में रणबीर कपूर ने तीसरे नंबर पर जगह बनाई है और इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और संजय दत्त भी हैं। तीन ख़ानों में से एक आमिर ख़ान इस लिस्ट से लापता हैं जिनकी धूम-3 को लेकर काफ़ी चर्चा है।

लगातार दूसरी बार शाहरूख बने देश की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी

मुंबई।
बॉलीवुड किंग ख़ान की बादशाहत कायम है, अब भी देश की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी हैं।
मशहूर बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स इंडिया ने दूसरी बार टॉप
100 सेलिब्रिटी की सूची जारी की है, जिसमें उन लोगों का
नाम शामिल किया गया है जिन्होंने इस साल शोहरत हासिल की और अपनी कामयाबियों से
लोगों के दिलों में जगह बनाई। इन 100 भारतीयों की सूची में बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख़
ख़ान सबसे ऊपर हैं।
किंग
ख़ान ने टॉप पोज़िशन के लिए फ़िल्मी दुनिया के नामचीन चेहरों को पीछे छोड़ा है
जिसमें सलमान ख़ान, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ़ के नाम शामिल हैं। ये
लिस्ट इस साल सितारों की कमाई और उनकी शोहरत को देखते हुए बनाई गई है। शाहरूख़ इन
सभी में सबसे ज़्यादा कमाई करनेवाले स्टार बने हैं।

साल 2013 में ख़ान की कमाई 220 करोड़ 50
लाख रुपए रही। बाज़ीगर की इस कमाई में सबसे बड़ा योगदान उनकी
सुपरडुप हिट रही फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस का रहा। शाहरूख पिछले साल भी इस लिस्ट
में नंबर वन पर थे और उन्होंने अपनी बादशाहत को बरकरार रखा है।

महेंद्र
सिंह ने सलमान को छोड़ा पीछे

शाहरूख़
के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह
धोनी जिन्होंने अपनी पोजिशन में सुधार किया है और तीसरे पायदान से ऊपर उठकर दूसरे
पायदान पर पहुंचे हैं। जबकि सलमान ख़ान दूसरे नंबर से खिसककर तीसरे नंबर पर चले
गये हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर चौथे नंबर पर और बिग बी 5वें नंबर पर हैं। 

सचिन के अलावा टॉप टेन में दूसरे क्रिकेटर हैं विराट कोहली जो 7वें नंबर पर हैं।
लिस्ट
में अक्षय कुमार को छठे पायदान पर रका गया है जबकि टॉप टेन की लिस्ट से बाहर
होनेवालों में करीना कपूर और वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं जिन्होंने आठवें नंबर पर रनबीर
कपूर और दसवें नंबर पर ऋतिक रोशन को टॉप टेन में जगह बनाने का रास्ता दिया है।
कपिल शर्मा भी फोर्ब्स की लिस्ट में
2013 में सलमान ने कुल 157 करोड़ 50 लाख
रुपए रही तो अमिताभ बच्चन की इस साल
की कुल कमाई
147 करोड़ 50 लाख रुपए रही। 
अक्षय की कमाई 118 करोड़ 13 लाख रुपए रही तो रणबीर कपूर की कमाई 68 करोड़ 60 लाख
रुपये रही। कैटरीना लिस्ट में नवें नम्बर पर हैं और उनकी साल की कमाई रही 
63 करोड़ 45 लाख रुपए। दसवें नंबर पर रितिक रोशन की कमाई 62 करोड़ 50 लाख रुपए रही। इस सूची में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी शामिल हो गये हैं।

धूम-3 का टाइलट सॉन्ग (अरेबिक वर्ज़न)

देखिए धूम-3 का धूम मचाले गाने का अरबी संस्करण कैटरीना कैफ़ और आमिर ख़ान के साथ

Dhoom Machale Dhoom – Song – ARABIC Version – Aamir Khan, Katrina Kaif, Abhishek Bachchan, Uday Chopra