टैग पुरालेख: Sunny Leone

चोरी हुआ सनी लियोनी का अंडरगारमेंट

मुम्बई। फ़िल्म सेट से सनी लियोनी के अंडर गारमेंट्स चोरी हो गए. चौंकिए मत, ये  हक़ीकत है. सनी लियोनी के ग्रे रंग के अंडरगारमेंट्स चोरी हो गए हैं। इसे पब्लिसिटी कहिए या कुछ और… ऐक्टर और प्रोडक्शन हाउस मीडिया में जगह पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार दिखते हैं। खबर आई है कि फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ के सेट पर किसी ने सनी लियोनी के महंगे ‘अंडरगारमेंट्स’ चुरा लिए।

सूत्रों का कहना है कि सेट पर सनी को ग्रे रंग के अंडरगारमेंट में कुछ सीन शूट करने थे। वह अपना काम कर रही थीं और फिर रिलेक्स होने लगीं क्योंकि अगले सीन में कुछ देरी थी। जब शूटिंग का वक्त आया तो पता चला कि अंडरगारमेंट गायब हैं। खबरजोन की सूत्रों की मानें तो यह अंडरगारमेंट अत्यंत महंगे थे क्योंकि सनी केवल दुनिया के सबसे अच्छे ब्रांड्स ही इस्तेमाल करती हैं। बताया जा रहा है कि यह अंडरगारमेंट विख्यात विक्टोरियाज सीक्रेट के थे, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये थी। सनी ने ऑनलाइन शॉपिंग के द्वारा इन्हें अपने लिए मंगाया था।

खास तौर पर फिल्म में पहनने के लिए। खैर, अब चोरी सेट से हुई तो भरपाई प्रोड्यूसर को ही करनी थी। नए अंडरगारमेंट्स का ऑर्डर दे दिया गया है। वैसे आश्चर्य की बात है कि अंडरगारमेंट चोरी की यह घटना निर्माता एकता कपूर की फिल्म के सेट से ही हुई है। इससे पहले भी एकता की फिल्म ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री सारा जेन डायस के अंडरगारमेंट्स चोरी हो गए थे। अब सोचने की बात यह है कि अगर यह पब्लिसिटी स्टंट नहीं है तो प्रोडक्शन हाउस को पता करना चाहिए कि ऐसी गंदी हरकत कौन कर रहा है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अब तेलेगु फिल्मों में सनी दिखाएगी जलवे

हैदराबाद। सनी लियोन एक ऐसी शख्सियत है जो कुछ भी करे तो खबर बन जाती है। खबर जोन के सूत्र के मुताविक सनी लियोन के प्रशंसकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है कि सनी तेलुगु फिल्म में एक आइटम नंबर करने जा रही है। हाल ही में अपने हैदराबाद यात्रा के दौरान सनी ने इस सस्पेंस से पर्दा उठाया। कई हिंदी फिल्मों में अपने कामयाबी के जलवे दिखाने के बाद अब वो साऊथ के दर्शकों का भी मनोरंजन करेंगी।
वैसे सनी लियोन से जब इस सस्पेंस पर ज्यादा पूछने की कोशिश की गयी तो उन्होंने कहा कि “मैं बहुत अधिक विस्तार नही शेयर कर सकती। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूँ कि यह एक बड़े बैनर की फिल्म है। उन्होंने मुझे एक गाने की पेशकश की थी , मैं तुरंत सहमत हो गई।” सनी ने आगे बताया कि उन्हें सिर्फ आइटम नंबर नही बल्कि टॉलीवुड फिल्मों की पेशकश भी की गई है और मुझे एक स्क्रिप्ट भी पसंद आई है. अब देखना ये है कि हिंदी फिल्मों के दर्शकों के धड़कनों को तेज़ करने के बाद अब साउथ में क्या गुल खिलाती है।
(अमित पराशर)