टैग पुरालेख: MP

मध्यप्रदेश: अगले सत्र में Love Jihad को लेकर विधेयक लाएंगे, होगी पांच साल की सजा- नरोत्तम मिश्रा

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकरा जल्द ही लव जिहाद (love jihad) को लेकर काननू लाने वाली है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने कहा है कि आने वाले विधानसभा सत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा। यह गैर-जमानती अपराध होगा और इसमें पांच साल की सजा का प्रावधान होगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही कानून बनाने की बात कह चुकी है।
लव जिहाद पर बनेगा कठोर कानून- नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश धर्म स्वातंत्रय विधेयक 2020 को विधानसभा में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस अधिनियम में बहकावे, बल पूर्वक शादी और धर्म परिवर्तन करवाने पर 5 साल का कठोर कारावास होगा। साथ ही ऐसे अपराधों को गैर-जमानती अपराध घोषित किया जाएगा। इस अपराध को करने में मदद करने वालों को भी आरोपी माना जाएगा।
बताते चलें कि, इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी ‘लव जिहाद’ (love jihad) के खिलाफ कानूने लाने की बात कह चुके हैं। वहीं, यूपी की योगी सरकार ने भी लव जिहाद से निपटने के लिए कड़ा कानून बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने लव जिहाद के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा था कि बहनों की इज्जत के साथ खेलने वालों का राम नाम सत्य हो जाएगा।
अपने एक बयान में लव जिहाद पर बात करने के उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। अगस्ता वैस्टलैंड के 3000 करोड़ सौदे के मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम आने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, हमेशा से कहता रहा हूं कि कमलनाथ के सीएम रहते वल्लभभवन दलालों का अड्डा बन गया था। अब इस हाल ही में आई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है।
राहुल गांधी हारने का सिल्वर जुबली पूरा कर चुके हैं
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी हारने का सिल्वर जुबली पूरा कर चुके हैं। अब पूरी कांग्रेस के अंदर यह मान्यता हो गई है कि गांधी परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि गांधी परिवार को छोड़ते हैं तो मरते हैं और उनके नेतृत्व में काम करते हैं तो मरते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



मध्य प्रदेश उपचुनाव: सियासी जंग तेज, कमलनाथ के बयान पर भड़के सिंधिया, कहा- हां मैं कुत्ता हूं

भोपाल: मध्य प्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh by election 2020) में जुबानी जंग तेज हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M. Scindia) लगातार कांग्रेस और कमलनाथ पर हमला कर रहे हैं। शनिवार को बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिना ने सीनियर कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कुत्ता कहने का आरोप लगाया और कहा कि हां वह कुत्ता हैं, जो हमेशा अपने मालिकों के लिए वफादार रहता है।
एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं, युवाओं, महिलाओं के लिए जब मैंने आवाज उठाई.. तो मुझे सड़क पर उतरने को कह दिया गया… सिंधिया परिवार का इतिहास रहा है कि ‘प्राण जाए पर वजन न जाए’ मैं सिर्फ अकेला सड़क पर नहीं उतरा, बल्कि जनता के साथ वादाखिलाफी करने वाली सरकार को भी सड़क पर ला दिया।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, ”कमलनाथ जी ने मुझे कुत्ता कहा। हां, मैं कुत्ता हूं क्योंकि मेरा मालिक मेरी जनता है और मैं उसकी सेवा करता हूं। हां, कमलनाथ जी मैं कुत्ता हूं क्योंकि कुत्ता अपने मालिक और अपने दाता की रक्षा करता है। हां, कमलनाथ जी मैं कुत्ता हूं क्योंकि अगर कोई भी व्यक्ति मेरे मालिक को ऊंगली दिखाए और मालिक के साथ भ्रष्टाचार और विनाशकारी नीति दिखाए तो कुत्ता काटेगा उसे।”
बताते चलें कि, कमलनाथ ने एक चुनावी रैली के दौरान शिवराज सरकार में महिला विकास मंत्री इमरती देवी के ‘आइटम’ कहा था। जिसके बाद सियायी हचलचल तेज हो गई और चुनाव आयोग ने कमलनाथ पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उनका स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द कर दिया। हालांकि, चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद कमलनाथ ने सवाल किया कि आखिर चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिनों से पहले उनके ऊपर इस तरह की कार्रवाई क्यों की गई। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग के इस कदम के खिलाफ कोर्ट से गुहार लगाई है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने छीना कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के लिए जारी कैंपेन के बीच कांग्रेस को चुनाव आयोग से झटका लगा है। आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है। आयोग ने गुरुवार को यह फैसला कमलनाथ द्वारा आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने के चलते लिया।
इसके बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ अदालत का रुख करने का फैसला किया है। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि पार्टी चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ अदालत जाएगा। वहीं, आयोग ने कहा है कि अब कमलनाथ ने अगर एक भी प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया तो पूरा खर्चा वह उम्मीदवार वहन करेगा जिसके विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कार्यक्रम आयोजित हो रहा होगा। कमलनाथ के लिए यह संकट तब शुरू हुआ था जब उन्होंने भाजपा नेता इमरती देवी को आइटम कह कर संबोदित किया था। इसे लेकर आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था।
चुनाव आयोग ने कमलनाथ को आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक तैर पर इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी थी। इस समय राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार का दौर चल रहा है।
कैलाश विजयवर्गीय को भी चुनाव आयोग की चेतावनी
वहीं, चुनाव आयोग ने आज कहा कि कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के खिलाफ बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई ‘चुन्नू-मुन्नू’ टिप्पणी, चुनाव सहिंता के प्रावधानों का उल्लंघन है। साथ ही आयोग ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता को अचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक तौर पर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



GOOD JOB: ट्रेन में खोया बैग, एक ट्वीट पर रेल मंत्री ने मिनटों में वापस दिलाया

उज्जैन। दो अलग-अलग वारदातों में अज्ञात चोरों ने जयपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस और बिना रतलाम पैसेंजर ट्रेन से एक लाख 70 हज़ार रुपयों के सामान और सोने के गहने उड़ा ले गये। 
पहला मामला है जयपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन का जिसमें सफर करने वाली भोपाल निवासी विनू शुक्ला और निगार ख़ान के सामान चोरी हुए। दोनों के बैग चोरी हो गये जिनमें 5000 रुपये नकदी और सोने-चांदी के गहने थे। दूसरी वारदात हुई देवास की अनुप्रिया के साथ जिनकी नकदी और सामान चोरी हो गये। जीआरपी ने तीनों महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।
इसी तरह का एक मामला और आया जिसमें इंदौर जम्मूतवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे वरिष्ठ नागरिक बीएम जैन का बैग पूजा कुमारी नाम की महिला के बैग से बदल गया। महू की रहने वाली पूजा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर हैंडल पर शिकायत की। 
शिकायत तुरंत इंदौर आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने जैन के रिज़र्वेशन टिकट से मोबाइल नंबर निकाला और उसे ट्रैस किया, जिसके बाद जैन ने माना कि ग़लती से बैग बदल गया। उज्जैन आरपीएफ ने वह बैग वापस पूजा तक पहुंचवाने के लिए महू आरपीएफ को भिजवाया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

एमपी में मिली ‘अजगरों’ की खान

भोपाल। कान्हा नेशनल पार्क वैसे तो टाइगर रिज़र्व के तौर पर जाना जाता है लेकिन यहां सांपों की भी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। वन्य कर्मियों ने हाल ही में करीब एक एकड़ में फैली एक चट्टान के नीचे अजगरों के एक बड़े समूह को खोजा है।

इतनी अधिक तादाद में अजगरों को देखकर वन्य अधिकारी भी हतप्रभ हैं। यहां एक साथ कम से 1500 से 2000 अजगर हैं। वन्य प्राणी विशेषज्ञ इसे शोध का विषय मानते हैं। अंजनिया जगमंडल के रेंजर सुधीर मिश्रा ने जानकारी दी कि अजगरों को 2 से 10 के अलग-अलग समूहों में देखा गया है और ये चट्टान के नीचे हज़ारों की संख्या में हो सकते हैं। जिस क्षेत्र में अजगरों का समूह मिला है उसे अजगर दादर के नाम से जाना जाता है।

देश में इतनी तादाद में एक जगह पर अजगर पहले नहीं देखे गये थे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मोदी के सवाल पर शंकराचार्य ने पत्रकार को मारा थप्पड़

जबलपुर। संयम और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद उस समय अपना आपा खो दिया जब एक पत्रकार ने उनसे भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी के बारे में सवाल कर लिया। स्थानीय पत्रकार ने उनसे इतना पूछा था कि आपको क्या लगता है कि मोदी और केजरीवाल में से बेहतर पीएम कौन होगा जिस पर शंकराचार्य भड़क गये और उन्होंने पत्रकार को थप्पड़ मार दिया और कहा कि ‘चल हट… फालतू बात करते हो.. हमको राजनीति की बात नहीं करना है।’ 
इस खबर पर हो-हल्ला मचने के बाद खुद शंकराचार्य ने स्वीकारा कि हां उन्हें गुस्सा आ गया था लेकिन उन्हे मोदी के पीएम बनने पर कोई आपत्ति नहीं हैं लेकिन पहले मोदी अपना रूख तो स्पष्ट करें। वह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार उनके काफी करीब आ गया था इसलिए उन्होंने उसे झिड़क दिया था, थप्पड़ नहीं मारा। 
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ गुरू शंकराचार्य के बचाव में कांग्रेस पार्टी भी उतर आयी है। उसने मीडिया को ही आड़े हाथों लिया है और कहा है कि किसी धर्मगुरू से राजनीति का प्रश्न करना ही नहीं चाहिए। तो वहीं बीजेपी ने कहा कि शंकराचार्य का व्यवहार अनैतिक था, धर्म, नीति, सत्य के ध्वज वाहक होते हैं धर्माचार्य और क्षमा के प्रतीक होते हैं.।हमें उनसे ज्यादा उम्मीदें होती हैं। शंकराचार्य को सवाल का जवाब देना चाहिए था मीडिया का सवाल बेकार नहीं था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

आप की राह पर शिवराज, एमपी को मिला घूसखोरी के ख़िलाफ़ नंबर

भोपाल। शायद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार से सीख लेते हुए मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने भी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने ये नंबर सरकारी दफ़्तरों में घूस मांगने वालों के ख़िलाफ़ और काम में देरी करनेवालों के ख़िलाफ़ दिया है।
अब नागरिक ये हेल्पलाइन नंबर 9009133322 पर फोन कर के सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अगर किसी दफ़्तर में कोई कर्मचारी या अधिकारी उनसे घूस मांगता है या काम में देरी करने के बहाने करता है तो सीधे इस नंबर पर फ़ोन करना है और अपनी शिकायत लिखवानी है।
शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस हेल्पलाइन की शुरुआत सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर की गई है।
हालांकि ये हेल्पलाइन कैसे काम करेगी और शिकायतों पर कैसे काम होगा इसको लेकर सीएम दफ़्तर से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले शुक्रवार को ही शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर के यह नंबर दिया था जो शनिवार शाम से चालू हो गया।

हवा ने किया मजबूर, हाई-वे पर उतरा हवाई जहाज़

बेतुल। एक चार लोगों के बैठने की क्षमता वाले प्राइवेट प्लेन को भोपाल से 200 किलोमीटर दूर बेतुल में हाई-वे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ये हवाई जहाज़ एनआरआई बिज़नैसमैन सेम वर्मा का है, जो बेतुल-नागपुर हाई-वे पर आज सुबह 9.30 बजे उतरा और हाई-वे पर 30 मिनट के लिए ट्रैफिक को रोकना पड़ा।

हवाई जहाज़ के हाई-वे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने की ख़बर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से यातायात को दूसरी तरफ़ डायवर्ट किया गया। प्लेन को वर्मा की टायर फैक्टरी में बने रन-वे पर उतरना था लेकिन तेज़ हवाओं के चलते वो उल्टी दिशा में चला गया और पायलट जैकब को इसे मुख्य हाई-वे पर लैंड करना पड़ा।

जबकि वर्मा का कहना है कि हाई-वे अथॉरिटी ने उनकी फैक्टरी के पास में खंबे बना रखे हैं जिसकी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हाई-वे पर करनी पड़ी। वो प्लेन से निकलकर हाई-वे अथॉरिटी का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो हाई-वे अथॉरिटी के अधिकारियों से मिलना चाहते हैं।

राजनीतिक ज़मीन की तलाश में दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश में चुनावी हार के बाद दिग्विजय सिंह कांग्रेस की नाकामी के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बौखलाए हुए हैं।

हार पर वो न खुद जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं और ना ही वो पार्टी की नीतियों या विपक्ष के तौर पर उसकी नाकामी को मानने को तैयार दिख रहे हैं।

दिग्गी का विवादास्पद बयान
कांग्रेस की हार पर दिग्विजय सिंह ने एमपी की जनता को दोषी बताया है। एक विवादास्पद बयान में उन्होंने कहा कि जनता को बीजेपी सरकार और उनके मंत्रियों का भ्रष्टाचार नही दिखा। तो इसमें वो क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन है और ये फैसला उसको करना है कि किसे वोट देना है किसे नहीं।
ईवीएम पर भी सवाल
दिग्गी राजा ने चुनावों में इस्तेमाल ईवीएम पर भी सवाल उठाए हैं। ईवीएम में गड़बड़ी पर उन्होंने कहा कि कौन सा बटन दबाने पर किसको वोट जाएगा वो नहीं बता सकते। उनका सीधा इशारा था कि शिवराज सरकार ने ईवीएम में गड़बड़ी करके चुनाव जीता है। 
चुनावी बनवास खात्मे के संकेत
हालांकि दिग्विजय सिंह ने 6 महीने पहले ही ये संकेत दे दिए थे कि वो चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन इस बार साफ तौर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी आलाकमान उनपर भरोसा जता कर उन्हें लोकसभा का टिकट देता है तो वो जरूर चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह भविष्य के खतरे को देखकर एक बार फिर से अपनी सक्रियता बढ़ाने का कोशिशों में जुटे हैं। एक ओर दिल्ली में 17 जनवरी को होने वाली एआईसीसी की बैठक में राहुल को पीएम उम्मीदवार बनाने की बात सामने आ रही है। दूसरी और एमपी में राहुल ब्रिगेड के ज्योतिरादित्य सिंधिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। विधानसभा चुनावों में भी एमपी में पार्टी की कमान ज्योतिरादित्य को सौंपकर पार्टी ने इस तरह के संकेत दे दिए थे। और तब भी दिग्गी राजा इसका विरोध करने वालों में सबसे आगे थे।

एमपी में किसकी जीत, किसकी हार?

:मध्य प्रदेश विधानसभा
की कुल सीटें
:

जनरल

एससी

एसटी

कुल

148

35

47

230



:किसको कितनी सीटें:


पार्टी

2008

2013

स्विंग

BJP

143

165

+22

INC

71

58

-13

BSP

07

04

-3

BJSP

05

00

-5

SP

01

00

-1

IND

03

03

0

Total

230

230