Pictures: सोशल मीडिया पर वायरल हुई तैमूर अली खान की हैलोवीन पार्टी की तस्वीरें

HomeUncategorized

Pictures: सोशल मीडिया पर वायरल हुई तैमूर अली खान की हैलोवीन पार्टी की तस्वीरें

मुंबई: हैलोवीन का सेलिब्रेशन दुनिया भर में देखने को मिला है, हालांकि कोरोना महामारी की वजह से इसबार थोड़ा कम जश्न हुआ लेकिन कुल मिलाकर ठीकठाक रहा। हैल

मोदी की नई मुसीबत, गुजरात महिला जासूसी की जांच करेगा आयोग
समलैंगिकता भारत में अपराध: सुप्रीम कोर्ट
मोदी को पीएम बनाने के लिए अपने नेताओं से ही बीजेपी मांग रही है चंदा

मुंबई: हैलोवीन का सेलिब्रेशन दुनिया भर में देखने को मिला है, हालांकि कोरोना महामारी की वजह से इसबार थोड़ा कम जश्न हुआ लेकिन कुल मिलाकर ठीकठाक रहा। हैलोवीन का जश्न बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी जमकर मनाते हैं। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने हैलोवीन पार्टी किया। इस वक्त सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की कई वीडियो और फोजोज़ सामने आए हैं जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ 31 अक्टूबर को हैलोवीन पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, तैमूर अली खान और उनके दोस्तों के लिए मम्मी करीना ने अपने घर पर हैलोवीन पार्टी रखी थी। इसी पार्टी मैं नन्हे तैमूर जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। करीना कपून ने इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस दौरान तैमूर को पहचान पाना बेहद मुश्किल है। फोटों में तैमूर ऐसा गेटअप किया है कि वो बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं।

स्केलटन कॉस्ट्यूम और ऑरेंज कलर्ड फेस के पीछे तैमूर का क्यूट लुक पूरी तरह से छिप गया है। भले ही इनमें तैमूर पहचान में नहीं आ रहे हैं लिकन हैलोवीन का उनका ये लुक काफी मजेदार है। तैमूर के दोस्त भी हैलोवीन लुक में नजर आ रहे हैं। बच्चों के साथ करीना कपूर भी पार्टी में इंजॉय करते नजर आ रही हैं।
एक और खास बात यह है कि, इस दौरान करीना कपूर मैटरनिटी आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। करीना के फेस पर प्रेग्नेंसी का ग्लो नजर आ रहा है। करीना कपूर की जब पहली प्रेग्नेंसी थी तब भी वो काफी चर्चा में थी। और यहां तक की मां बनने के बाद उन्होंने अपने लुक को जिस तरह से मैनेज किया और खुद को फिट किया उसके लिए उनकी काफी तारीफें हुईं।

फिल्मों की बात करे तो करीना कपूरी जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं, जिसकी हाल ही शूटिंग खत्म हुई है। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: