मुंगेर में बवाल के बाद, चुनाव आयोग ने SP लिपि सिंह व कलेक्टर मीणा को हटाया

HomeUncategorized

मुंगेर में बवाल के बाद, चुनाव आयोग ने SP लिपि सिंह व कलेक्टर मीणा को हटाया

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में गोलीकांड को लेकर गुरुवार को एक बार फिर से बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पूरब सराया थाने में आग लगा दी। इसके साथ ही कई पुलिस व

समलैंगिकों के साथ सोनिया
बिहार चुनाव के बीच लालू यादव को बड़ा झटका, 27 नवंबर तक टली जमानत पर सुनवाई
अमिताभ हो सकते हैं ‘अतुल्य भारत’ के ब्रांड अम्बेसडर

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में गोलीकांड को लेकर गुरुवार को एक बार फिर से बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पूरब सराया थाने में आग लगा दी। इसके साथ ही कई पुलिस वाहन को भी आग के हलावे कर दिया गया। एसडीओ व डीएसपी के दफ्तर व आवास पर भी पथराव किया गया। जिले की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर राजेश मीणा व एसपी लिपि सिंह को हटा दिया है और आज ही नए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की तैनाती की जाएगी।
घटना को लेकर बिहार चुनाव आयोग के सीईओ ने ट्वीट करते हुए कहा कि, मुंगेर की एसपी और जीएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि, आयोग ने श्री असंगबा चुबा एओ, मंडल आयुक्त, मगध को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है, जिसे अगले सात दिनों के भीतर पूरा किया जाना है। वहीं, मुंगेर में गुरुवार को नए डीएम और एसपी को तैनात किया जाएगा।

बताते चलें कि, स्थानीय लोगों की मांग थी कि मंगलवार को हुई गोली चलाने की घटना को लेकर मुंगेर की एसपी लिपि सिंह के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले हुई इस बीच गोली चलाने की घटना ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: