Lifestyle Technology

भारत में लॉन्च हुआ Vivo V20 का मूनलाइट सोनाटा, 44 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Vo का मूनलाइट सोनाटा कलर वेरियंट भी भारतीय बाजार में उतार दिया है, हालांकि लॉन्चिंग के दौरान ही कंपनी ने इस मॉडल की घोषणा की थी लेकिन उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। Vivo V20 को अब मिडनाइट जैज, सनसेट मेलोडी और मूनलाइट सोनाटा कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 44 मेगापिक्सल का सेल्पी कैमरा दिया गया है और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिलेगा।
वीवो का यह फोन 13 अक्टूबर को 24,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। वीवो के ई-स्टोर से ICICI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन, कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड रेगुलर और ईएमआई ट्रांजैक्शन व फैडरल बैंक डेबिट कार्ड रेहुलर ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी डिस्काउंट मिल जाएगा। कंपनी 6 महीने के दौरान वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफर कर रही है। पुराने स्मार्टफोन के बदले फोन खरीदने पर 1,500 रुपये एक्सचेंज बोनस और वीवो अपग्रेड ऐप्लिकेशन के तहत 80 फीसदी अश्योर्ड बायबैक भी मिलेगा।
vivo V20 में 6.44 इंच फुल एचडी+ कैपेसिटिव मल्टी टच स्क्रीन है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 मोबाइल चिपसेट दिया गया है। फोन 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन में 4000mAh बैटरी दी गई है जो 33 वाट चार्चिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए वीवो वी20 में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअब है। फोन में 44 मेगापिक्सल ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



मुंगेर में बवाल के बाद, चुनाव आयोग ने SP लिपि सिंह व कलेक्टर मीणा को हटाया
Poster: क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में दिखेगा इरफान पठान का जलवा, डेब्यू फिल्म का पोस्टर रिलीज

Your email address will not be published. Required fields are marked *