कराची एयरपोर्ट पर हमले का ज़िम्मेदार मोदी: सईद

HomeUncategorized

कराची एयरपोर्ट पर हमले का ज़िम्मेदार मोदी: सईद

नई दिल्ली। एक ट्वीट करके जमात उद दावा के चीफ और 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान में कराची शहर के जिन्ना इंटरनेशनल एयरप

Barack Obama ने कहा भारत के लिए है विशेष स्थान, रामायण-महाभारत सुनकर बीता है बचपन
यूपी उपचुनाव में BJP की जीत पर सीएम योगी ने कहा, ‘मोदी है तो मुमकिन है’
बिना सबूत ‘आप’ ने ‘बीजेपी’ पर लगाया विधायकों को खरीदने का आरोप

नई दिल्ली। एक ट्वीट करके जमात उद दावा के चीफ और 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान में कराची शहर के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगलते हुए हाफिज सईद ने कहा कि इस हमले के पीछे हमारे दुश्मन भारत और उसके पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ है।

आतंकी सईद ने अपने टि्वटर प्रोफाइल पर लिखा कि यह पाकिस्तान पर हमला है। भारत द्वारा छेड़े गए इस युद्ध के पीछे नरेंद्र मोदी की नई सिक्योरिटी टीम हर मुल्क जानता है कि असली दुश्मन कौन है। हाफिज सईद ने पाकिस्तानी सरकार को नसीहत भी दी। उसने आगे लिखा कि भारत के साथ दोस्ताना रिश्ते की कोशिश बंद होनी चाहिए, यह जवाब देने का वक्त है। हाफ़िज़ सईद ने अपने कई ट्वीट में भारत के खिलाफ ज़हर उगला है साथ ही अपने ट्वीट में उसने पाकिस्तानी सरकार को नसीहतें भी है.

 गौरतलब है कि रविवार रात को पाकिस्तान के कराची शहर के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया. मुंबई में हुए 26/11 हमलों की तर्ज पर किए गए इस अटैक में 10 आतंकियों और पाकिस्तान के 13 जवानों की मौत हो गई। आतंकियों के पास से हैंड ग्रेनेड, रॉकेट लॉन्चर, क्लाशनिकोव राइफल और कुछ आत्मघाती जैकेट भी बरामद हुए हैं। पाक फौज के सूत्रों का कहना है कि सभी आतंकी उज्बेक मूल के थे और इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। पूरी रात पाकिस्तानी फौज और आतंकियों के बीच गोलीबारी होती रही। और आखिरकार सुबह 5 बजे के करीब सेना ने जानकारी दी थी कि सभी आतंकियों को मार गिराया गया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: