HomeUncategorized

तलाक़ के बाद करिश्मा रचाएगी दूसरी शादी

मुंबई। खबर है कि ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर दूसरी शादी की तैयारी में हैं। उनकी पहली शादी बिजनसमैन संजय कपूर से हुई है। पर इस शादी में करिश्मा ने काफी उ

कोबरा पोस्ट का स्टिंग: 11 सांसदों ने की घूस की मांग
BREAKING: शिवपाल को अपने घर अकेला छोड़ अखिलेश गए मुलायम के पास
Unedited Video: खिड़की एक्सटेंशन की उस रात की सच्चाई
मुंबई। खबर है कि ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर दूसरी शादी की तैयारी में हैं। उनकी पहली शादी बिजनसमैन संजय कपूर से हुई है। पर इस शादी में करिश्मा ने काफी उतार-चढ़ाव झेल रही हैं। अब खबर है कि बॉलिवुड की यह मशहूर ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने पति संजय कपूर से तलाक चाहती हैं और उन्होंने तलाक की अर्जी भी दे दी है। तलाक के बाद अब करिश्मा अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं। जी हां, खबर यह भी मिल रही है कि करिश्मा की जिंदगी में एक नए प्यार की एंट्री हो चुकी है जिसे वह जल्द ही इस रिश्ते को नाम देने की सोच रही हैं।
बॉलिवुड में चल रही खबरों के अनुसार करिश्मा के इस नए प्रिंस चार्मिंग का नाम संदीप तोशनीवाल है। संदीप एक फार्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ बताए जा रहे हैं। 39 साल के संदीप तलाकशुदा हैं और उनके भी करिश्मा की तरह दो बच्चे हैं। खबर है कि इनकी फ्रेंडशिप कोई बहुत पुरानी नहीं है। पर दोनों एक दूसरे की कंपनी को बहुत पसंद करते हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। हालांकि करिश्मा ने अभी तक इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है पर सूत्रों की मानें तो संजय से तलाक मिलते ही ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। करिश्मा की पहली शादी 2003 में संजय कपूर के साथ हुई थी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: