अमेरिकी राजनयिक के समलैंगिक पार्टनर को जेल भेजना चाहिए: यशवंत सिन्हा

HomeUncategorized

अमेरिकी राजनयिक के समलैंगिक पार्टनर को जेल भेजना चाहिए: यशवंत सिन्हा

नयी दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि "सुप्रीम कोर्ट के अनुसार धारा 377 के तहत भारत में समलैंगिक यौन संबंध अपराध की

पार्टी का झंडा मिलते ही अटल जी खिलखिला उठे
LUCKNOW । मुख्यमंत्री योगी ने नोडल अधिकारियों को जनपदों में धान, गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था भी देंखे
मोदी की रैली समाप्त, प्रशासन ने ली राहत की सांस
अमेरिकी राजनयिक के समलैंगिक पार्टनर को जेल भेजना चाहिए: यशवंत सिन्हा - Image 1
नयी दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि “सुप्रीम कोर्ट के अनुसार धारा 377 के तहत भारत में समलैंगिक यौन संबंध अपराध की श्रेणी में आते हैं। जहाँ तक मेरी जानकारी है कि भारत में रह रहे कई अमेरिकी राजनयिकों के समलैंगिक साथी हैं, जिन्हें भारत में रहने के लिए वीजा मिला हुआ है। इसलिए भारत सरकार को धारा 377 के तहत उनके वीजा रद्द करके उन्हें उनके समलैंगिक साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए क्योंकि वे भारत के कानून का उल्लंघन कर रह हैं।”
गौरतलब है कि अमेरिका में भारतीय राजनयिक देवयानी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में भारत का रुख कड़ा होता जा रहा है। सरकार या विपक्षी दल हर तरफ इसकी ज़बरदस्त निंदा हो रही है। यशवंत सिन्हा के अनुसार दुनिया का कोई भी मित्र देश राजनयिकों के साथ इस तरह का सुलूक नहीं करता जैसा अमेरिका ने न्यूयॉर्क में भारत के काउंसलेट जनरल की हेड के साथ किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अमेरिकी राजनयिकों के समलैंगिक साथियों को गिरफ्तार इसलिए कर लेना चाहिए क्योंकि ये डिप्लोमेटिक कोड ऑफ कंडक्ट का साफ उल्लंघन है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: