पुलिसवाले ने पत्रकार को थप्पड़ मारा, तुरंत हुआ सस्पेंड

HomeUncategorized

पुलिसवाले ने पत्रकार को थप्पड़ मारा, तुरंत हुआ सस्पेंड

नई दिल्ली। यहां राजघाट पर एक पागल हाथी की तस्वीरें ले रहे पत्रकार को एक पुलिस कांस्टेबल ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना को कुछ टीवी चैनल वालों ने फ

टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी और नेगी की सरप्राइज़ एंट्री
केजरीवाल ने राहुल और मोदी को ट्वीट कर कहा, मूर्ख और हत्यारा
EXCLUSIVE: दिल्ली में आयुष्मान खुराना, जमकर गाया गाना

पुलिसवाले ने पत्रकार को थप्पड़ मारा, तुरंत हुआ सस्पेंड - Image 1
नई दिल्ली। यहां राजघाट पर एक पागल हाथी की तस्वीरें ले रहे पत्रकार को एक पुलिस कांस्टेबल ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना को कुछ टीवी चैनल वालों ने फिल्मा लिया और इसका टेलीकास्ट किया जिसके थोड़ी देर बाद ही आरोपी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल नाम संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। 

दरअसल राजघाट पर एक हाथी ने रेलिंग और साइन बोर्ड उखाड़ फेंका और महावत को नीचे गिरा दिया। गुस्साए हाथी को काबू में करने के लिए दमकल वाले पहुंचे। पुलिस यहां हाथी को काबू में करने की मशक्कत कर रही थी और एक पत्रकार इस घटनाक्रम की तस्वीरें ले रहा था। 
इसी बीच में आरोपी कांस्टेबल की पत्रकार से बहस होने लगी और उसने गुस्से में पत्रकार को थप्पड़ मार दिया। 
इससे पहले दिल्ली पुलिस को रेल भवन के सामने भीड़ नियंत्रित करते वक़्त लोगों को घसीट कर लात मुक्कों से मारते हुए देखा गया था, उसके बाद लालक़िले के पास तीन पुलिसवालों ने एक व्यक्ति को पीटा था। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: