राज्य

दिल्ली में दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा

0
Please log in or register to do it.
दिल्ली में दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा - Image 1

दिल्ली में दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा - Image 1

नई दिल्ली। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दिल्ली एनसीआर में दूध के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। जितने तरह के दूध हैं सबमें 2 रुपये प्रति लीटर कीमत बढ़ा दी गई है। मदर डेयरी का कहना है कि कच्चा दूध महंगा मिल रहा है इसीलिए उन्हें पैकेज़्ड दूध के दामों में बढ़ोत्तरी करनी पड़ रही है। 


कंपनी का दावा है कि वो उपभोक्ता और दूध उत्पादकों के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करती रही है और कंपनी का मानना है कि किसानों को उनके दूध का सही दाम मिलते रहना चाहिए। 
दूध की बढ़ी हुई क़ीमतें 1 फरवरी 2014 से लागू होंगी। 

नई क़ीमतें

फुलक्रीम दूध-

पहले 44 रुपये प्रति लीटर

अब 46 रुपये प्रति लीटर

फुलक्रीम प्रीमियम दूध-

पहले 23 रुपये प्रति आधा लीटर

अब 24 रुपये प्रति आधा लीटर

टोंड दूध-

पहले 34 रुपये प्रति लीटर

अब 36 रुपये प्रति लीटर

डबल टोंड दूध

पहले 30 रुपये प्रति लीटर

अब 32 रुपये प्रति लीटर

टोकनवाला दूध

पहले 32 रुपये प्रति लीटर

अब 34 रुपये प्रति लीटर

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

केजरीवाल को एक और झटका, दिल्ली में 1 फरवरी से बिजली महंगी
पुलिसवाले ने पत्रकार को थप्पड़ मारा, तुरंत हुआ सस्पेंड

Your email address will not be published. Required fields are marked *