हमें जिस्मफरोशी से बचाओ, युगांडा की लड़कियों की केजरी सरकार से गुहार

HomeUncategorized

हमें जिस्मफरोशी से बचाओ, युगांडा की लड़कियों की केजरी सरकार से गुहार

नईदिल्ली। मामला उसी खिड़की एक्सटेंशन इलाके का है जहां कुछ दिन पहले दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने छापा मारकर पुलिस से जिस्मफरोशी में शामिल व

दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव हो जाए तो ‘आप’ जीतेगी 40 से ज्यादा सीटें
केजरीवाल ने सिर्फ मैत्रयी पुष्पा को ही क्यूँ चुना इस पद के लिए …
LUCKNOW । राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अध्यक्षता में हमारा दल का आम आदमी पार्टी में विलय, आप के सक्रिय होने पर याद आए योगी को सरकारी स्कूल
नईदिल्ली। मामला उसी खिड़की एक्सटेंशन इलाके का है जहां कुछ दिन पहले दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने छापा मारकर पुलिस से जिस्मफरोशी में शामिल विदेशी लड़कियों पर कार्रवाई की मांग की थी और उसके बाद सोंमनाथ भारती की जमकर फजीहत भी हुई थी।

हमें जिस्मफरोशी से बचाओ, युगांडा की लड़कियों की केजरी सरकार से गुहार - Image 1
डीसी दफ्तर पहुंची लड़कियां
युगांडा की रहने वाली ये तीन लड़कियां एक एनजीओ की मदद से सोमवार दोपहर साउथ दिल्ली के डीसी दफ्तर पहुंची और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए हैं। इन लड़कियों का आरोप है कि खिड़की एक्शटेंशन के कुछ लोग उनपर जबरन जिस्मफरोशी का दबाव बना रहे हैं। तीनों लड़कियों ने दिल्ली सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
दिल्ली सरकार ने उठाए कदम
बताया जा रहा है कि इस संबंध में दिल्ली सरकार ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर इन लड़कियों की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। डीसी का कहना है कि मामले में लड़कियों के बयान की जांच की जाएगी उसके बाद ही कोई एफआईआर दर्ज की जाएगी। 

पहले हुआ था हंगामा


कुछ दिन पहले सोमनाथ भारती की कार्रवाई के बाद  युगांडा की दो महिलाओं ने सोमनाथ भारती पर आरोप भी लगाया था कि उन्होंने उन्हें भारत छोड़कर जाने को कहा था और नहीं जाने पर मारकर भगाने की धमकी भी दी थी। कोर्ट में युगांडा की एक महिला ने इस मामले में सोमनाथ भारती की पहचान भी की थी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: