यूपी जैसे राज्य में बेहतर क़ानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे कर सकते हैं- मुलायम सिंह यादव

HomeUncategorized

यूपी जैसे राज्य में बेहतर क़ानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे कर सकते हैं- मुलायम सिंह यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को एक विवादित बयान देकर अपने विरोधियों को सियासी हमले करने का एक तरह से मौक़ा दे

LUCKNOW । कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कुंडापुर के युवाओं को खेलों की किट वितरित की, युवाओं में खुशी की लहर
Lucknow । एडीएम पूर्वी ने समाधान दिवस में गैरहाजिर होने पर अफसरों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिए
Lucknow । बक्शी का तालाब तहसील में समाधान दिवस में 158 शिकायतों में से सिर्फ 5 का मौके पर निस्तारण
यूपी जैसे राज्य में बेहतर क़ानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे कर सकते हैं- मुलायम सिंह यादव - Image 1
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को एक विवादित बयान देकर अपने विरोधियों को सियासी हमले करने का एक तरह से मौक़ा दे दिया है। शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि, “उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था अच्छी कैसे हो सकती है जब यहां की जवसंख्या 21 करोड़ है।” 

जब एक पत्रकार ने यूपी में क़ानून व्यवस्था को लेकर उनसे सवाल किया तो उन्होंने दिल्ली से यूपी की तुलना करते हुये कहा कि, “यूपी की तुलना दिल्ली से ना करो। यूपी राष्ट्रीय राजधानी के मुक़ाबले दस गुना बड़ा है जबकि यूपी की तुलना में दिल्ली में 10 गुना ज़्यादा अपराध होता है।” 
यादव ने कहा कि आप कैसे 21 करोड़ जनसंख्या वाले राज्य में बेहतर क़ानून व्यवस्था की उम्मीद कर सकते हैं? 
मुलायम सिंह यादव का ये बयान ऐसे वक़्त में आया है जब मुज़फ़्फ़रनगर की घटना के बाद राज्य सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
5 फरवरी को सरकार ने राज्य सभा में बताया कि उत्तर प्रदेश में साल 2013 में 247 सांप्रदायिक दंगे हुए जिसमें 77 लोगों की मौत हुई। ऐसे मामलों में उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा 360 लोग ज़ख़्मी भी हुये। वहीं राज्य में 2012 में 118 हिंसक वारदातें भी दर्ज हुईं जिनमें 39 लोगों की मौत हुई और 500 लोग ज़ख़्मी हुये। 
ये जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने एक लिखित जवाब में दी है। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: