ROHIT DEATH CASE: बंडारू दत्तात्रेय ने रोहित मामले में लापरवाही की : भाजपा नेता

HomeUncategorized

ROHIT DEATH CASE: बंडारू दत्तात्रेय ने रोहित मामले में लापरवाही की : भाजपा नेता

उन्होंने साफतौर पर कहा है कि रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में बंडारू दत्तात्रेय लापरवाही बरत रहे हैं. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी क

धमाकों को मोहन भागवत का आशीर्वाद, कैरावैन मैगज़ीन का दावा, क्या करेगी बीजेपी?
“मोदी के हाथों होगी नीतीश कुमार की हत्या”
सचिन को भारत रत्न देना सबसे बड़ी ग़लती- उमा भारती
ROHIT DEATH CASE: बंडारू दत्तात्रेय ने रोहित मामले में लापरवाही की : भाजपा नेता - Image 1

उन्होंने साफतौर पर कहा है कि रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में बंडारू दत्तात्रेय लापरवाही बरत रहे हैं. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और इसके अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके पासवान ने आगे कहा कि सरकार कम से कम इतना तो कर सकती है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति को बख्रास्त करे और मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे.
ROHIT DEATH CASE: बंडारू दत्तात्रेय ने रोहित मामले में लापरवाही की : भाजपा नेता - Image 2
भारत के बारे में ये क्या कह दिया करन जौहर ने 
पासवान ने आरोप लगाया कि रोहित वेमुला गंभीर अपराध और गंभीर संवेदनहीनता का शिकार हुआ. उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को लिखे पत्र में रोहित को ‘राष्ट्रविरोधी’ लिखने पर भी दत्तात्रेय पर निशाना साधा और कहा कि मामले से सही तरह से नहीं निपटने के लिए स्मृति भी जिम्मेदार हैं. पार्टी के एक दलित नेता के बयान भाजपा के लिए ऐसे समय में असहज स्थिति पैदा करने वाले हैं, जब विपक्ष उसे दलित-विरोधी कह रहा हो. पासवान ने कहा, ‘गंभीर अपराध किया गया, यह गंभीर संवेदनहीनता है. राज्य सरकार जिम्मेदार है और विश्वविद्यालय प्रशासन भी. साथ ही बंडारू दत्तात्रेय जी भी जिम्मेदार हैं. .उन्होंने रोहित को राष्ट्रविरोधी कहा था। इसके साथ स्मृति ईरानी भी जिम्मेदार हैं क्योंकि वह सही तरह से मामले से नहीं निपटीं. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री खुद बहुत संवेदनशील व्यक्ति हैं, उन्हें बयान देना चाहिए. लेकिन अब मामला इतना गंभीर हो गया है कि सीबीआई जांच होनी चाहिए.
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: