Entertainment

ITNOLERANCE ROW: आमिर के बाद करन जौहर का विवादास्पद बयान, कहा- कहाँ है लोकतंत्र?

0
Please log in or register to do it.
ITNOLERANCE ROW: आमिर के बाद करन जौहर का विवादास्पद बयान, कहा- कहाँ है लोकतंत्र? - Image 1
ITNOLERANCE ROW: आमिर के बाद करन जौहर का विवादास्पद बयान, कहा- कहाँ है लोकतंत्र? - Image 1

जयपुर: अभी आमिर खान और शाहरुख़ खान के असहिष्णुता वाले बयान की आग ठंढी भी नहीं हुई है कि फिल्म निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने फिर इसे हवा दे दी. लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाते हुए असहिष्णुता के मुद्दे करन जौहर ने कहा कि आज के समय में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करना ‘सबसे बड़ा मजाक है.’ दरअसल जयपुर में साहित्य उत्सव कि शुरुआत हुई है और इसी उत्सव में करन जौहर भी आये थे जिसका उदघाटन राजस्थान कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने किया.

रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी बात रखते हुए करन जौहर ने कहा कि आज के समय में बोलने की आजादी की बात करना सबसे बड़ा मजाक है. उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में अपनी बात करना आपको जेल में पहुंचा सकता है.इस देश में व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करने पर आप मुश्किल में पड़ जाते हैं. मैं बहुत दुखी महसूस करता हूं क्योंकि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते आपसे उम्मीद की जाती है कि आप कोई पहल करें.

उनके अनुसार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में बात करना दुनिया का सबसे बड़ा मजाक है. उनका मानना है कि लोकतंत्र दूसरा सबसे बड़ा मजाक है. करन जौहर ने सवालिया लहजे में बोला कि क्या हम वास्तव में लोकतांत्रिक है, यह सोचकर मैं हैरान हो जाता हूं. अभिव्यक्ति की आजादी कहां है? मैं एक फिल्म निर्माता हूं और मैं हर स्तर पर अपने को बंधा हुआ पाता हूं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
शाहनवाज़ हुसैन को आईएसआईएस से मिली धमकी,
ROHIT DEATH CASE: बंडारू दत्तात्रेय ने रोहित मामले में लापरवाही की : भाजपा नेता

Your email address will not be published. Required fields are marked *