CJI के खिलाफ एक और ट्वीट को लेकर कुणाल कामरा पर चलेगा अवमानना का केस, अटार्नी जनरल ने दी इजाजत

HomeUncategorized

CJI के खिलाफ एक और ट्वीट को लेकर कुणाल कामरा पर चलेगा अवमानना का केस, अटार्नी जनरल ने दी इजाजत

नई दिल्ली: कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के एक और ट्वीट के लिए एटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने केस चलाने की सहमति दे दी है। कुणाल कामरा ने इस ट्वी

Lucknow । पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा होंगे उप मुख्यमंत्री, दिनेश शर्मा बनेंगे विधान परिषद में सभापति!
हामिद अंसारी: कोरोना से पहले ही ‘धार्मिक कट्टरता’ और ‘आक्रामक राष्ट्रवाद’ की महामारी का शिकार हुआ देश
प्रयागराज: जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 13 की हालत गंभीर

नई दिल्ली: कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के एक और ट्वीट के लिए एटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने केस चलाने की सहमति दे दी है। कुणाल कामरा ने इस ट्वीट में भारत के मुख्य न्यायधीश (सीजेआई) के बारे में उंगली के जरिए अश्लील और अपमानजनक इशारा किया था।
अटॉर्नी जनरल ने एक लिखित पत्र जारी कर कॉमेडियन कुणाव कामरा के खिलाफ कानूनी एक्शन लेने को लेकर अपनी सहमति व्यक्त की है। इससे पहले अपने एक और ट्वीट को लेकर कुणाल के खिलाफ पहले ही अवमानना की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है।
बताते चलें कि, कॉनेडियन कुणाल कामरा लगातार ट्विटर कर अर्नब गोस्वामी को लेकर काफी आक्रामक रहे हैं। हाल ही में कुणाल ने अर्नब को एक केस में जमानत मिलने पर सुप्रीम कोर्ट के जजों को लेकर एक विवादित ट्वीट कर दिया। इसके बाद से ही कॉमेडियन की मुश्किलें बढ़ी हुई है।
पहले से ही अवमानना कार्यवाही का सामना कर रहे कुणाल अभी भी मानने को तौयार नहीं हैं। उन्होंने 18 नवंबर यानी बुधवार को मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोबडे को लेकर एक और ट्वीट किया, जिसके बाद अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कुणाल के खिलाफ अदालती कार्यवाही शुरू करने पर अपनी सहमति व्यक्त दे दी है।
बताते चलें कि, अपने खिलाफ अनमानना का केस चलाने की इजाजत देने पर भी कामरा ने ट्वीट किया था और कहा था कि वो न तो ट्वीट हटाएंगे और न ही इसके लिए माफी मांगेंगे। पिछले शुक्रवार 13 नवंबर तो कामरा ने ट्वीट कर लिखा था, मैं अपने ट्वीट को वापस लेने या उसके लिए माफी मांगने का इरादा नहीं रखता, मेरा मानना है कि वे अपनों के लिए बोलते हैं। उन्होंने ये भी लिखा कि, कोई वकील नहीं, कोई माफी नहीं, कोई जुर्माना नहीं, समय की बर्बादी नहीं
Kunal Kamra

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: