Election राज्य

LUCKNOW | MLC चुनाव में बीजेपी का डंका, सपा को एक, कांग्रेस, बसपा का सूपड़ा साफ़

0
Please log in or register to do it.
MLC-ELECTION-UTTAR-PRADESH-2020
MLC-ELECTION-UTTAR-PRADESH-2020
  • विधान परिषद चुनाव में बीजेपी का डंका बजा 
  • मेरठ में बीजेपी ने 48 सालों का शर्मा गुट का वर्चस्व तोड़ा 
  • 4 सीटों पर बीजेपी ने उतारे थे प्रत्याशी, 3 में जीत 
  • मोदी के गढ़ वाराणसी में सपा ने जीत दर्ज की 
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के उच्च सदन विधान परिषद में बीजेपी मजबूत हो रही है, शिक्षक कोटे की सीटों के चुनाव में भाजपा की रणनीति सफल रही। विधान परिषद के चुनाव में बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के साथ साथ दिग्गज नेताओं को भी कमान सौंपी थी, दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री और संगठन के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंकी और बड़े-बड़े किलों को ध्वस्त कर दिया। पार्टी ने शिक्षक कोटे की 6 सीटों के चुनाव में जिन चार पर उम्मीदवार उतारे थे, उनमें तीन पर जीत सुनिश्चित कर ली है। खासतौर पर मेरठ से करीब 48 साल से लगातार जीतकर उच्च सदन पहुंच रहे और अजेय माने जाने वाले माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा जैसे नेता को पटखनी देकर यह साबित कर दिया कि उसके लिए अब कोई चुनौती कठिन नहीं है। 
यह पहला मौका है जब शिक्षक कोटे से भाजपा के एमएलसी उच्च सदन में पहुंचेंगे। भाजपा उम्मीदवारों ने मेरठ शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और लखनऊ खंड शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की। शिक्षक सीट पर मेरठ से भाजपा के श्रीचंद शर्मा, बरेली-मुरादाबाद सीट से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और लखनऊ से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत हासिल की है। वहीं, आगरा से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। आगरा शिक्षक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल जीत गए हैं। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश कुमार वशिष्ठ रहे। 
इसके अलावा, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। ध्रुव कुमार त्रिपाठी इस सीट पर लगातार तीन बार जीतने वाले वह पहले प्रत्याशी बने हैं। उन्होंने अपने निकतटम प्रतिद्वंद्वी वित्त विहीन शिक्षक महासंघ के प्रत्याशी अजय सिंह को 1935 वोटों से हराया है। वहीं, वाराणसी में सपा के लाल बिहारी यादव 936 वोटों से जीते हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल प्रमोद कुमार मिश्र को हराया है। सपा के लाल बिहारी को कुल 7766 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 6830 वोट मिले हैं। 
MLC-ELECTION-UTTAR-PRADESH-2020

MLC-ELECTION-UTTAR-PRADESH-2020

MLC-ELECTION-UTTAR-PRADESH-2020


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



LUCKNOW | दारोगा के साथ लिव इन में रहनेवाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत
LUCKNOW | अवैध मांस विक्रेता की लापरवाही से कठवारा निवासी युवक के पैर में गंभीर चोट

Your email address will not be published. Required fields are marked *