राज्य

अयोध्या में आर्य महासम्मेलन का समापन, प्रतिभागियों किया गया सम्मानित

0
Please log in or register to do it.
अयोध्या में आर्य महासम्मेलन का समापन, प्रतिभागियों किया गया सम्मानित - Image 1

अयोध्या में आर्य महासम्मेलन का समापन, प्रतिभागियों किया गया सम्मानित - Image 1

डॉ. गोपाल नंदन। फ़ैज़ाबाद। गुरुकुल महाविद्यालय फैज़ाबाद में आयोजित दो दिवसीय आर्य महासम्मेलन मेँ रविवार को अलग अलग जनपदों से ब्रह्मचर्यों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लिया। सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ‘पवन’ के रूप में शामिल हुए।
मंत्री तेज नारायण ने ब्रह्मचर्यों को खूब प्रोत्साहित किया। टीएन पाण्डेय ने अपने भाषण में आधुनिक शिक्षा को पुरानी शिक्षा प्रणाली से जोड़ कर स्पष्ट किया और कहा कि आज की नई शिक्षा प्रणाली में संस्कार समाप्त हो जा रहा है। 
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार शास्त्री ने किया। दो दिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा प्रधान देवेन्द्र प्रताप वर्मा ने की। खेलों मेँ रस्साकसी कबड्डी खो खो आदि खेलों का आयोजन हुआ। इसके अलावा बौद्धिक कार्यक्रम भी हुआ जिसमें विजेता ब्रह्मचर्य को प्रशश्ति पत्र भी दिया गया।
कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संपन्न कराने में प्रधान आर्यसमाज हिमांशु त्रिपाठी, मंत्री गुरुकुल राजन मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ नीलकान्त वर्मा, उपमंत्री गुलाबचंद्र आदि लोगो ने अपना सहयोग दिया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

क्या वर्ल्डकप में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान ?, पाक टीम को नहीं मिल रही खेलने की इजाजत
मूक-बधिर बच्चों के साथ खेली अयोध्या, दिव्यांगों को किया गया सम्मानित

Your email address will not be published. Required fields are marked *