Politics

नगरोटा एनकाउंटर: पीएम मोदी ने की शाह, डोभाल संग बैठक, आतंकी दोहराना चाहते थे 26/11 हमला

0
Please log in or register to do it.
Pm Modi meeting with amit shah, ajit dival on Nagrota encounter

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के नगरोटा में हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के चार संदिग्ध आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक अहम बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद थे।
मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर फिर देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी
सरकार के सूत्रों ने कहा कि, बैठक से यह बात निकलकर आई है कि आतंकवादी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर देश को एक बार फिर दहलाने की साजिश रच रहे थे। गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक ट्रक में सवार प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी पाकिस्तान को चेतावनी
इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 4 आतंकवादियों को मार गिराया जाना और उनके पास बड़ी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों की मौजूदगी संकेत देती है कि वे तबाही और विनाश को भड़काने वाले थे, लेकिन उनके प्रयासों को एक बार फिर से विफल कर दिया गया।
इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि, हमारे सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अत्यंत बहादुरी दिखाई है। सतर्कता के कारण उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक अभ्यासों को टारगेट करने के लिए रची गई नापाक साजिश को पराजित कर दिया।
आतंकियों के पास से बरामद हुए भारी मात्रा में गोला-बारूद
इस घटना की जानकारी देते हुए आईजी मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों के पास से 11 एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल, 29 ग्रेनेड, मोबाइल फोन, कंपास, गोला-बारूद और अन्य कई उपकरण बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि, फिलहार मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हुई है।
इसके अलावा आईजी सिंह ने बताया कि, पिछले कुछ दिनों से जब से जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनावों की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से हमारे पास इंटेलिजेंस इनपुट आ रहे थे। इससे हमें जानकारी मिली थी कि चुनाव के मद्देनजर सीमापार से घुसपैठ की आशंका है। साथ ही किसी विशेष टारगेट के लिए हथियारों की तस्करी भी की जा सकती है। जो आतंकी मारे गए हैं हो सकता है वो पाकिस्तान के हों।

Pm Modi meeting with amit shah, ajit dival on Nagrota encounter


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



SEBI की SC में अर्जी- सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को 62,600 करोड़ रुपए जमा करने का दें आदेश
लखनऊ: गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, CBI ने सिंचाई विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर को किया गिरफ्तार

Your email address will not be published. Required fields are marked *