Close

चुनाव आयोग ने कहा, नतीजे आने में देरी हो सकती है, EVM से नहीं हो सकती छोड़छाड़

चुनाव आयोग ने कहा, नतीजे आने में देरी हो सकती है, EVM से नहीं हो सकती छोड़छाड़

नई दिल्ली: बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोग ने कहा कि, यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि अब तक मतगणना बिल्कुल गड़बड़-मुक्त रही है। बिहार में लगभग एक करोड़ से अधिक वोटों की गिनती की गई है। जिसका मतलब है कि अभी तक महत्वपूर्ण जगहों को कवर किया जाना है।
आयोग ने कहा, मतगणना धीरे नहीं चल रही है। इसमें कोरोना की वजह से देर हो रही है। आयोग के अधिकारी ने कहा कि, कानून के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक सभी पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए प्राप्त कर लिया गया। इसका मतलब है कि मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे तक प्राप्त पोस्टल बैलेट की आज मतगणना की गई। इससे संबंधित डाटा संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के स्तर पर उपलब्ध होगा।

बताते चलें कि, विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठाने लगी है, जैसे जैसे वोटों की गिनती एनडीए के खाते में बढ़ रही है वैसे वैसे ईवीएम का मुद्दा तेज होते जा रहा है, इसपर उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने कहा कि, यह कई बार स्पष्ट किया गया है कि ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने एक से अधिक बार ईवीएम की अखंडता को बरकरार रखा है। आयोग ने 2017 में भी ईवीएम को चुनौती देने के लिए दावा पेश किया था। ईवीएम की अखंडता को लेकर कोई संदेह नहीं है और आगे इसके लिए कोई स्पष्टता पेश करना नहीं रह जाता।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top