Politics

CDS बिपिन रावत बोले- लद्दाख में एलएसी के पास हालात अब भी तनावपूर्ण, LAC पर बदलाव मंजूर नहीं

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉक (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। रावत ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के लगातार छद्म युद्ध और भारत के खिलाफ दुष्टतापूर्ण बयानबाजी के कारण भारत और पाकिस्तान के संबंध और भी खराब हो गए हैं। ये बात उन्होंने नेशनल डिफेंस कॉलेज द्वारा आयोजित डायमंड जुबली वेबिनार, 2020 में कही।
जनरल रावत ने कहा कि, चीन की पीएलए लद्दाख में अपने दुस्साहस को लेकर भारतीय बलों की मजबूत प्रतिक्रिया के कारण अप्रत्याशित परिणाम का समाना कर रही है। सीमा पर झड़पों और बिना उकसावे के सैन्य कार्यवाई के बड़े संघर्ष में तब्दील होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 
इसके आगे उन्होंने कहा कि, जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के लगातार छद्म युद्ध और भारत के खिलाफ दुष्टतापूर्ण बयानबाजी के कारण भारत और पाकिस्तान के संबंध और भी खराब हो गए हैं। पाकिस्तान ने सशस्त्र इस्लामी विद्रोह और आतंकवाद के केंद्र में रहना जारी रखा है। तीन दशकों से पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर में छद्म युद्ध कर रही है। पाकिस्तान भारत के अंदर सामाजिक असहमति पैदा करने के लिए सांप्रदायिकता का झूठा प्रचार कर रहा है।
बताते चलें कि, चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तैनात जवानों को भीषण सर्दी में इस्तेमाल होने वाले कपड़े दिए गए हैं। यह कपड़े अमेरिका से खरीदे गए हैं कि ताकि कड़ाके की सर्दी में भी जवान मुस्तैद रहे। गर्म कपड़ों के साथ ही जवानों को एसआईजी असॉल्ट राइफल दी गई है। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि बेहद सर्द मौसम में चुनौतियों से निपटने के लिए जवानों को खास कपड़े और हथियार दिए गए हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



SP सांसद आजम खान के बेटे को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, उपचुनाव कराने के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
बिहार चुनाव के बीच लालू यादव को बड़ा झटका, 27 नवंबर तक टली जमानत पर सुनवाई

Your email address will not be published. Required fields are marked *