World

Us Election 2020: टूटा 120 साल का रिकॉर्ड, 66.9 फीसदी हुआ मतदान

0
Please log in or register to do it.

वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद मतगणना शुरू हुए करीब 72 घंटे बीच चुके हैं लेकिन अभी तक अलगा राष्ट्रपति कौन बनेगा, इसकी तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार जो बाइडन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं, इस बार अमेरिका में 120 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया है। क्योंकि इसबार सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं।
चुनाव पर नजर रखने वाली साइट ‘यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट’ के शुरूआती अनुमान के मुताबिक इस साल 23 कोरड़ 90 लाख लोग मतदान करने के योग्य थे, उनमें से करीब 16 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आने वाले सप्ताह में यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है।

वर्ष 1900 के चुनाव में पड़े थे 73.7 फीसदी वोट
 
इस अनुमान के मुताबिक तीन नवंबर के चुनाव में रिकॉर्ड 66.9 फीसदी मतदान हुआ, जो साल 1900 के बाद का सर्वाधिक मतदान है। साल 1900 के चुनाव में 73.7 फीसदी मतदान हुआ था। यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट के प्रमुख और फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर माइकल पी मैकडॉनल्ड ने कहा कि, 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में 120 सालों में मतदान दर सर्वाधिक रही। अभी भी बड़ी संख्या में बकाया मतों की गणना की जानी है।
बताते चलें कि, अमेरिका में 2016 में 56 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2008 में मतदान 58 प्रतिशत रहा। यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट के अनुसार मिनेसोटा और मेन में इस साल सर्वाधिक 79.2 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद आयोवा में यह 78.6 प्रतिशत रहा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेन और आयोवा से जीते हैं और मिनेसाटा से उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने जीत दर्ज की है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, सेंसेक्स में 552 अंकों का उछाल
उमर खालिद और शरजील इमाम पर चलेगा UAPA के तहत केस, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

Your email address will not be published. Required fields are marked *