Travel देश

रेलवे ने बताया कब से शुरू होंगी रेगुलर ट्रेन? फेस्टिवल के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान यातायात ठप पड़े हुए थे, सारी ट्रेनें बंद कर दी गई थी, लेकिन हालात थोड़े सुधरने पर धीरे धीरे स्पेशल ट्रेनों को चलाई गई। वहीं, आम आमदी के लिए रेगुलर ट्रेन शुरू होने को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ वीके यादव (Railway Board CEO Vinod Kumar Yadav) ने गुरुवार को अपने एख बयान में कहा कि, नया टाइम टेबल तब आएगा जब रेगुलर ट्रेनें शुरू हो जाएगी। जब तक कोरोनना की स्थिति सुधरती नहीं है, तब तक नया टाइम टेबल नहीं लाया जाएगा, रेगुलर ट्रेने कब से चलेगी, ये बताना फिलहाल मुमकिन नहीं है।
बताते चले कि, कोरोना महामारी की वजह से 22 मार्च से सभी रेगुलर पैसेंजर ट्रेन सर्विसेज पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि  मांग व जरूरत के मुताबिक, इस वक्त रेलवे देश में नियमित रूप से 300 से अधिक स्पेशल मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है। 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई गई गहैं, जिन्हें क्लोन ट्रेन नाम दिया गया है।
रेलवे चेयरमैन वीके यादव ने कहा कि, इश साल फ्रेट रेवेन्यू पिछले साल से ज्यादा होगा। लेकिन पैसेंजर ट्रेन आमदनी पिछले साल के मुकाबले कम रह सकती है। हालांकि, कुल आमदनी को बढ़ाने के लिए खर्चों में कटौती कर रहे हैं। वहीं, भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने त्योहारों को देखते हुए 392 स्पेशल ट्रनों की लिस्ट जारी की है। ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलेंगी। रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया कि, आगामी त्योहारी सीजन पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ आदि जैसे गंतव्यों के बीच चलेंगी ताकि दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा पर उच्च डिमांड को पूरा किया जा सके।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

हाथरस केस: SIT की जांच पूरी, आज प्रदेश सरकार को सौंप सकती है रिपोर्ट
डॉक्टरों ने दी कोविड वार्ड में काम न करने की चेतावनी, कहा- कोरोना वरियर्स भूखे पेट काम नहीं कर सकते

Your email address will not be published. Required fields are marked *