Health World

कोरोना वैक्सीन को लेकर WHO का बड़ा बयान, स्वस्थ युवाओं को 2022 तक करना होगा इंतजार

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर जारी है, तमाम कोशिशों के बाद भी अभी तक वैक्सीन नहीं आई है, और युद्धस्तर पर काम चल रहे कोरोना वैक्सीन को लेकर एक नया खुलासा हुआ है कि, अब वैक्सीन के लिए 2022 तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट (WHO Chief Scientist) सौम्या स्वामीनाथन (Dr Soumya Swaminathan) ने यह बात कही है। एक सोशल मीडिया इवेंट के दौरान उन्होंने कहा कि, वैक्सीन की शुरुआत हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स से लिए जाने को लेकर ज्यादातर लोग सहमत हैं। लेकिन इसमें भी हमें प्राथमिकताएं तय करनी होंगी कि किसे सबसे ज्यादा रिस्क है।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर बहुत तरह के सुझाव समाने आ रहे हैं। लेकिन मेरा मानना है कि स्वस्थ और युवा लोगों को वैक्सीन के लिए 2022 तक का इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग सोच रहे हैं कि कब वैक्सीन आए और वो उसका डोद लेकर नॉर्मल लाइफ शुरू करें। लेकिन सच में ऐसा नहीं होने वाला। वैक्सीन आने के साथ ही प्राथमिकताएं तय की जाएंगी जिनमें हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और उम्रदराज लोग प्राथमिकता पर होंगे।
बताते चले कि, भारत में भी इसके लिए प्राथमिकताएं तय की जाएंगी, स्वास्थय मंत्री हर्षवर्धन ने पीएम मोदी के साथ हुई बैठक में वैक्सीन वितरण की प्रक्रिया को विस्तार में समझाया है। स्वास्थ्य मंत्री बता चुके हैं कि भारत में अगले साल की शुरुआत में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो सकती हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

डॉक्टरों ने दी कोविड वार्ड में काम न करने की चेतावनी, कहा- कोरोना वरियर्स भूखे पेट काम नहीं कर सकते
एक्शन में सीएम योगी, कहा- रावण के जलते ही बलात्कारियों-मनचलों के खिलाफ एक्शन लेगी पुलिस

Your email address will not be published. Required fields are marked *