Entertainment

Video: काजल अग्रवाल ने ‘लंदन ठुमकदा’ पर किया जमकर डांस, वीडियो वायरल

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) आज यानी 30 अक्टूर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। काजल सोशल मीडिया पर लगातार अपनी शादी के पहले की रश्मों की तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। आज ही उन्होंने अपनी डांस की एक वीडियो शेयर की है जो इस वक्त धूम मचा रही है।
दरअसल, काजल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो, लंदन ठुमकदा पर डांस कर रही हैं। काजल का जो वीडियो सामने आया है उनमें वो पीले रंग के सूट में ढोल पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। काजल अपनी हल्दी, मेहंदी, बेचलरेट पार्टी सहित कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चुकी हैं। काजल प्राइवेट सेरिमनी में शादी कर रही हैं जिसमें उनके करीबी और दोस्त भी शामिल होंगे। उनकी बहन ने मीडिया फोटोग्राफर्स के कहा है कि शादी की तस्वीरें बाद में रिलीज की जाएंगी। हालांकि उनके फैन्स क्लब और उनकी कई वीडियो और तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

कागल अग्रवाल ने इस महीने की शुरुआत में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी शादी का ऐलान किया था। साथ ही साथ उन्होंने पोस्ट में बताया की वह 30 अक्टूबर को गौतम किचलू से शादी करने जा रही हैं जिसमें परिवार के सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हो पाएंगे। इसके आगे उन्होंने लिखा कि, इस महामारी ने हमारी जिंदगी में काफी गहरा प्रभाव डाला है लेकिन इसी बीच हम एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। आप हमें अपना आशीर्वाद दें।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने छीना कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा
UP RajyaSabha Elections: यूपी में राज्यसभा चुनाव, तो क्यों न हो सियासी भूचाल

Your email address will not be published. Required fields are marked *