Election

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव अपने ही उम्मीदवार का नाम भूले, भीड़ ने बताया सही नाम

0
Please log in or register to do it.

समस्तीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 3 नवंबर को दूसरे चरण के लिए 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान होगा, इस बीच राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। शुक्रवार को समस्तीपुर जिले में आयोजित चुनावी सभा के दौरान मंचच से राजद नेता तेजस्वी यादव अपने ही उम्मीदार का गलत नाम ले बैठें, जिसके बाद सभा में पहुंची भीड़ ने उनके सही नाम बताया।
दरअसल, समस्तीपुर के विभूतिपुर में जब तेजस्वी यादव महागठबंधन के उम्मीदवार अजय कुमार के लिए वोट मांगने पहुंचे, तब उन्होंने मंच से बार-बार कहा कि आप अपना एक-एक वोट अमित कुमार के लिए दें।
उनके इतना कहते ही भीड़ में से आवाज आई और सही नाम अजय कुमार बताया। जिसके बाद तेजस्वी यादव ने भी भूलसुधार किया और अजय कुमार को नाम लेते हुए लोगों से उन्हें वोट करने के लिए कहा।
तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इससे पहले वैशाली में सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 15 वर्षों में बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। किसी को रोजगार नहीं मिला, जो था वह छीन गया। पलायन बढ़ गया है और शिक्षा पूरी तरह से चौपट हो गई है। जिसने 15 साल में लोगों को रोजगार नहीं दिया, अव वे क्या करेंगे। इसके साथ ही मुंगेर गोलीबारी को लेकर भी वो जमकर सरकार को निशाने पर ले रहे हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



UP RajyaSabha Elections: यूपी में राज्यसभा चुनाव, तो क्यों न हो सियासी भूचाल
दिल्ली में प्रदूषण के अबतक के सबसे गंभीर आंकड़े, बवाना में 447 पहुंचा AQI

Your email address will not be published. Required fields are marked *