Close

राहुल गांधी ने शेयर किया बिहार में चुनाव प्रचार पर बनी फिल्म का प्रोमो, कहा- महागठबंधन देगी बेहतर कल

राहुल गांधी ने शेयर किया बिहार में चुनाव प्रचार पर बनी फिल्म का प्रोमो, कहा- महागठबंधन देगी बेहतर कल
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को हराने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जमकर प्रचार कर रहे हैं। बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक फिल्म के रिलीज किया है।
ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि, बिहार की जनता बदलाव चाहती है और महागठबंधन उन्हें बेहतर कल के लिए आश्वस्त करता है। बिहार चुनाव अभियान के दौरान मेरे अनुभवों पर एक फिल्म मेरे यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। उसी फिल्म का एक छोटा प्रोमो साझा कर रहा हूं। आइए, आप भी इस यात्रा का हिस्सा बनिए।
329 मिनट के इस वीडियो में राहुल गांधी बिहार में अपने किए चुनावी अभियान को दिखा रहे हैं। हेलीकॉप्टर में बैठे राहुल गांधी भीड़ को देखकर कहते हैं कि किसी ने भी मास्क नहीं पहना है। कोरोना फैल रहा, इसके बाद वो प्रचार में जुट जाते हैं। प्रोमो में उनके भाषण को भी दिखाया गया है, जो उन्होंने रैलियों में दिया। इसमें वो बिहार के मजदूरों के पलायन का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकरा पर हमला भी कर रहे हैं।

बिहार की रैलियों में कृषि कानून पर पीएम मोदी को घेरते हुए दरभंगा में रौली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, पंजाब का किसान गुस्से में है। पंजाब में पहली बार दशहरे के मौके पर नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। इसके आगे वो कहते हैं कि, किसान और दुकानदारों के दिल में आज गुस्सा है, वे नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार से गुस्सा हैं। ये गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top