राज्य

आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट रद्द, सीएम ठाकरे ने वापस लिए सभी दर्ज मामले

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने विवादों में रहे आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील आरे में मेट्रो कार शेड बनाने के फैसले पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार अब कांजूर मार्ग पर नया शेड बनाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने आरे कार शेड का विरोध कर रहे लोगों पर दर्ज मुकदमों को भी वापस ले लिया है।
खबरों की माने तो ठाकरे ने कहा कि परियोजना को कंजुरमार्ग में एक सरकारी भूमि में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और इसके लिए कोई लागत नहीं लगेगी। उन्होंने कहा, भूमि बिना किसी शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी। आरे के जंगल में जो इमारत खड़ी हुई है उसका उपयोग किसी अन्य सार्वजनिक उद्देश्य के लिए किया जाएगा।
इसके आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस उद्देश्य के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे और यह बेकार नहीं जाएगा, सरकार ने पहले 600 एकड़ की जमीन को जंगल घोषित किया था, लेकिन अब इसे संशोधित कर 800 एकड़ कर दिया गया है। आरे जंगल में आदिवासियों के अधिकारों का कोई उल्लंघन नहीं होगा।
पीछले महीने उद्धव ठाकरे ने राज्य के गृह विभाग को निर्देश दिया था कि आरे कॉलोनी में प्रस्तावित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई का पिछले साल विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्माण लिया गया था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे' पर आमिर खान की बेटी Ira Khan ने वीडियो शेयर कर बोलीं- मैं डिप्रेशन में हूं...
पटना पहुंचे जेपी नड्डा, कुछ देर बाद बोधगया में करेंगे चुनावी रैली

Your email address will not be published. Required fields are marked *