Crime राज्य

पंजाब: शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, SIT करेगी जांच

0
Please log in or register to do it.

पंजाब: आतंकियों का बहादुरी से मुकाबला करने वाले बलविंदर सिंह भिखीविंड की शुक्रवार सुबह उनके घर पर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बलविंदर शौर्य चक्र विजेता थे और उनके जीवन पर कई टेली फिल्में भी बनी थीं। उनके परिवार को संदेह है कि यह हमला आतंकी हो सकता है।
इस मामले पर पंजाब सरकार सख्त होते हुए कहा है कि, मामले की जांच अब विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसआईटी गठन के आदेश दिए हैं। एसआईटी का नेतृत्व फिरोजपुर के डीआईजी करेंगए। बता दें कि एसआईटी ने पहले ही मामले की  जांच करने और आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। इस बात की जानकारी पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।
शुक्रवार सुबर सात बजे बलविंदर सिंह घर में थे। इसी दौरान दो पल्सर पर सवार युवक उनके घर के बाहर आकर रुके। एक युवक घर के बाहर ही खड़ा रहा औऱ दूसरे युवक को बलविंदर सिंह ने अंदर अपने घर में बने ऑफिस में बुला लिया। अंदर आते ही युवक ने पिस्तौल निकालकर उन पर चार गोलियां दागीं। बलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह सारी वारदार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उनके भाई रंजीत सिंह ने संदेह जताया है कि यह हमला आतंकी हो सकता है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

सीमा विवाद खत्म करने के लिए चीन की शर्त, भारत ने कहा- पैंगोंग से एक साथ हटें दोनों सेनाएं
DU में एडमिशन को लेकर केजरीवाल का बयान, कहा- एक्ट बदले की जरूरत

Your email address will not be published. Required fields are marked *