Business

लगातार आठवें दिन बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, वेदांता की शेयर में आई जबरदस्त गिरावट

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। यह लगातार आठवां कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.21 फीसदी की बढ़ के साथ 8.31 अंक ऊपर 40593.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सजेंच का निफ्टी 0.14 फीसदी (16.75 अंक) की बढ़त के साथ 11930.95 के स्तर पर बंद हुआ।
विश्लेषकों की माने तो अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपया दबाव में आ गया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपए को कुछ समर्थन मिला। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 93.15 पर पहुंच गया।
वेदांता लिमटेड की डिलिस्टिंग फेल होने के बाद आज इसके शेयरों में जोरदार गिरावट आई। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा गया था कि कंपनी को 125.47 करोड़ शेयरों के लिए बिड मिली थी। जबकि उसके डिलिस्ट होने के लिए 134 करोड़ शेयरों की जरूरत थी। वेदांता का शेयर आज 25.20 अंक (20.68 फीसदी) गिरकर 96.65 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 109.70 के स्तर पर खुला था।
दिग्गज शेयरों की बात करें तो, आज इंफोसिस, आईटीसी, यूपीएल, सिप्ला और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, गेल, एचजीएफएसी लाइफ और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

हाथरस केस: HC में पीड़िता के परिवार का आरोप, बिना सहमति के कराया गया अंतिम संस्कार, अगली सुनवाई 2 नवंबर को
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, इन राज्यों को मिलेगा 12,000 करोड़ का ब्याज मुक्त कर्ज

Your email address will not be published. Required fields are marked *