Cricket Entertainment

Poster: क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में दिखेगा इरफान पठान का जलवा, डेब्यू फिल्म का पोस्टर रिलीज

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के ऑलराउंडर कहे जाने वाले इरफान पठान (Irfan Pathan) अब क्रिकेट ग्राउंड के बाद फिल्मी परदे पर नजर आने वाले हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब कोई क्रिकेटर फिल्मी परदे पर डेब्यू कर रहा हो, इरफान से पहले भी कई खिलाड़ी फिल्में में नजर आ चुके हैं। उनके 36वें जन्मदिन के मौके पर उनकी डेब्यू फिल्म में उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। हालांकि यह बॉलीवुड नहीं बल्कि एक तमिल फिल्म है, पोस्टर में इरफान का लुक गजब का लगा रहा है।

इस तमिल फिल्म का नाम ‘कोबरा’ है और इसमें इरफान पठान का नाम असलान यिलमाज होगा, वह इसमें एक फ्रेंच इंटरपोल अधिकारी की भूमिका में होंगे। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो इस फिल्म में तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम भी होंगे। जिसके बाद कहा जा रहा है कि विक्रम लीड रोल में होंगे और इरफान का रोल छोटा होगा।

 
वहीं, चियान विक्रम के किरदार को लेकर बात करें तो, खबर है कि, वह इस फिल्म में एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं और बहुत सारे अलग-अलग लुक्स में दिखाई देंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसमें केएस रवि कुमार, श्रीनिधि शेट्टी जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



भारत में लॉन्च हुआ Vivo V20 का मूनलाइट सोनाटा, 44 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
Trailer: PM मोदी पर बेस्ड वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज

Your email address will not be published. Required fields are marked *