International

नोबेल फिजिक्स 2020: रॉजर पेनरोस, राइनहार्ड गेनजेल, और आंद्रे गेज को नवाजा जाएगा नोबेल पुरस्कार से

0
Please log in or register to do it.

साल 2020 के लिए फिजिक्स (भौतिकी) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान कर दिया गया है। इस साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रोजर पेनरोस (Roger Penrose) राइनहार्ड गेनजेल (Reinhard Genzel) और आंद्रे गेज (Andrea Ghez) को दिया जाएगा। इन तीनों वैज्ञानिकों की खोज अंतरिक्ष के रहस्यों और ब्लैक होल से जुड़ी है।
आंद्रे गेज और राइनहार्ड गेंजल को हमारी आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद एक अदृश्य लेकिन बेहद शक्तिशाली ऑब्जेक्ट यानी ब्लैकहोल की खोज के लिए सम्मानित किया जाएगा। जर्मनी में पैदा हुए राइनहार्ड गेंजल माक्स प्लांक इंस्टीट्यूट के निदेशक हैं, तो वहीं अमेरिका के आंद्रे गेज लॉस एंजेल्स के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले और यूके में पैदा हुए रोजर पेनरोज ने यह पता लगाया है कि ब्लैक होल के निर्माण को सापेक्षता के सिद्धांत पर समझा जा सकता है। यह सिद्धांत अल्बर्ट आईंस्टाइन ने दिया था।
वहीं इससे पहले सोमवार को मेडिसिन की क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था जिमें, हार्वे अल्टर (Harvey Alter), माइकल हॉफटन (Michael Houghtonn) और चार्ल्स राइस (Charles Rice) के इस पुरस्कार से नवाजा गया था। इन वैज्ञानिकों को हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए दिया है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

1 महीने बाद रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, भाई शौविक अब भी जेल में रहेंगे
हाथरस कांड को SC ने बताया भयानक, योगी सरकार से इन मुद्दों पर मांगा हलफनामा

Your email address will not be published. Required fields are marked *