Close

मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने छीना कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के लिए जारी कैंपेन के बीच कांग्रेस को चुनाव आयोग से झटका लगा है। आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है। आयोग ने गुरुवार को यह फैसला कमलनाथ द्वारा आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने के चलते लिया।
इसके बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ अदालत का रुख करने का फैसला किया है। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि पार्टी चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ अदालत जाएगा। वहीं, आयोग ने कहा है कि अब कमलनाथ ने अगर एक भी प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया तो पूरा खर्चा वह उम्मीदवार वहन करेगा जिसके विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कार्यक्रम आयोजित हो रहा होगा। कमलनाथ के लिए यह संकट तब शुरू हुआ था जब उन्होंने भाजपा नेता इमरती देवी को आइटम कह कर संबोदित किया था। इसे लेकर आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था।

चुनाव आयोग ने कमलनाथ को आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक तैर पर इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी थी। इस समय राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार का दौर चल रहा है।
कैलाश विजयवर्गीय को भी चुनाव आयोग की चेतावनी
वहीं, चुनाव आयोग ने आज कहा कि कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के खिलाफ बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई ‘चुन्नू-मुन्नू’ टिप्पणी, चुनाव सहिंता के प्रावधानों का उल्लंघन है। साथ ही आयोग ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता को अचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक तौर पर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top