Politics देश

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं खुशबू सुंदर

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: तमिल सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस खुशबू सुंदर (Actress Khushbu Sundar) ने कांग्रेस (Congress) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वो सोमवार को बीजेपी (Bharatiya Janata Party) में शामिल हो गई।
खुशबू सुंदर ने 200 से अधिक दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। भाजपा में शामिल होने के बाद खुशबू ने कहा कि, राष्ट्र के तौर पर अगर आगे बढ़ना है तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा सकें। वहीं, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने कहा कि उनके पार्टी से इस्तीफा देने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस अलागिरी ने अपने एक बयान में कहा कि वह जिस पार्टी में शामिल होने की मंशा रखती हैं उसको सुंदर के आने से कोई फायदा नहीं होगा और उनके इस्तीफे से कांग्रेस को कई नुकसान नहीं हुई है।
कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि, पार्टी के अंदर शीर्ष स्तर पर कुछ लोग हैं जिनका जमीनी स्तर को कोई संपर्क या सार्वजनिक पहचान नहीं है, वो अपनी बात थोप रहे हैं और मेरे जैसे लोग जो पार्टी के लिए गंभीरता से काम करना चाहते हैं, उन्हें पीछे किया जा रहा है और दबाया जा रहा है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, इन राज्यों को मिलेगा 12,000 करोड़ का ब्याज मुक्त कर्ज
चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्री ने लद्दाख समेत सात राज्यों में 44 पुलों का किया उद्घाटन

Your email address will not be published. Required fields are marked *