मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, पैसे देकर TRP खरीदता था रिपब्लिक टीवी, दो गिरफ्तार

प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, पैसे देकर TRP खरीदता था रिपब्लिक टीवी, दो गिरफ्तार
मुंबई: मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने गुरुवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक रैकेट का खुलासा किया है। इसका नाम ‘फॉल्स टीआरपी रैकेट’ है। ये रैकेट करोड़ों रुपए के राजस्व का मुनाफा कमा रहा था। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने सीधे तौर पर रिपब्लिक टीवी (Republic tv) को आरोपी मानते हुए कहा है कि चैनल ने पैसे देकर रेटिंग बढ़ाई। टीआरपी रैकेट के जरिए पैसा देकर TRP को मैन्युपुलेट किया जा रहा था।
इसके साथ ही उन्होंने दो और चैनलों के खुलासे किए, फक्त मराठी, बॉक्स सिनेमा। उन्होंने कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। ये तीनों चैनल्स पैसा देकर लोगों के घरों में चैनल चलवाते थे। मुंबई पुलिस की ओर से इस रैकेट की जानकारी सूचना प्रसारण मंत्रालय और भारत सरकार को दी जाएगी।
अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि, यह अपराध है, चीटिंग है। हम इसे रोकने के लिए जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। जो आरोपी पकड़े गए हैं, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके आगे उन्होंने फख्त मराठी और बॉक्स सिनेमाके मालिक को कस्टडी में ले लिया गया है। हंसा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। ब्रीच ऑफ ट्रस्ट और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, रिपब्लिक टीवी में काम करने वाले लोग, प्रमोटर और डायरेक्टर के इसमें शामिल होने के चांस हैं। आगे की जांच चल रही है। जिन लोगों ने विज्ञापन दिया, उनसे भी पूछताछ की जाएगी कि क्या उनपर दबाव तो नहीं था।

विज्ञापन

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे