Politics राज्य

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- हाथरस संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग था

0
Please log in or register to do it.

हाथरस केस को लेकर यूपी की योगी सरकार सख्त हो गई है और इस मामले पर जांच के लिए गठित एसआईटी टीम को आदेश दिए हैं। साथ ही इस मामले को लेकर राजनीति भी गर्म है, और पीड़िता के परिवार से मिलकर पक्ष-विपक्ष सांतवना दे रहे हैं, लेकिन राजनीति भी खुब हो रही है। इस मामले पर अब मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जाती. राजनीति करने का आरोप लगाया है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि, कांग्रेस देश को जातियों में बांटना चाहती है। हांथरस एक संयोग नहीं, एक प्रयोग था। बताते चलें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हाथरस पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ है। इनको दलित की चिंता नहीं है, बल्कि दल हित की चिंता है। जब भी किसी जाति की बात आती है तो आगे आ जाते हैं। वहीं, जब हिंदुत्व की बात करें तो सांप्रदायिक-सांप्रदायिक चिल्लाने लगते हैं। वो चाहते हैं कि, देश जातियों में बंटे रहे। हाथरस एक संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग था।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

हाथरस मामला: आरोपियों ने जेल से लिखी चिट्ठी, कहा- पीड़िता को उसके मां-भाई ने मारा, हमें फंसाया गया है
SC का स्वामी चिन्मयानंद को झटका- पीड़िता के बयान की कॉपी देने से किया इनकार

Your email address will not be published. Required fields are marked *