Close

भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन को तीसरे फेज के ट्रायल की DCGI से मिली मंजूरी

नई दिल्ली: ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक और आईसीएमआर द्वारा तैयार की गई वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल की मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक ने पहले और दूसरे फेस के ट्रायल के डाटा के साथ एनिमल चैलेंज डेटा पेश किया। सारा डेटा देखकर हुई चर्चा के बाद मंजूरी दी गई है।
खबरों की माने तो इसके तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल दस राज्यों में किए जाएंगे। इस तीसरे चरण के ट्रायल में ये वैक्सीन करीब 28 हजार लोगों को दी जाएगी। भारत बायोटेक लिमिटेड ने इस महीने की शुरुआत में पहले दो चरणों के नतीजे आधार पर तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति मांगी थी जिसे दे दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसके नतीजे अहले साल फरवरी तक आ सकते हैं।
भारत बायोटेक और आईसीएमआर द्वारा तैयार ये वैक्सीन पूरी तरह स्वदेशी है। इसे आईसीएमआर और हैदराबाद की भारत बायोटेक लिमिटेड ने मिलकर तैयार किया है। इसके अलावा भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और अस्ट्राजेंका की वैक्सीन का सीरम इस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है।
वहीं, एक और स्वदेशी कंपनी जाइड्स कैडिला की वैक्सीन का भी भारत में पहले और दूसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी के दूसरे और तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति मिली है। इस वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल भारतीय दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज कर रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top